Advertisment

Weather: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर: उत्तर भारत में 49 लोगों की मौत, कई राज्यों में अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोम के कारण मौसम में आए बदलाव ने दिल्ली - एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू से राहत मिली है, पर आंधी और ओलावृष्टि की कीमत पर मिली राहत ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
मौसम, आंधी, ओलावृष्टि, भारतीय मौसम विभाग, चेतावनी, अनुमान

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
पश्चिमी विक्षोम के कारण मौसम में आए बदलाव ने दिल्ली - एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू से राहत मिली है, पर आंधी और ओलावृष्टि की कीमत पर मिली राहत ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। इससे गेह‌ूं की फसल को नुकसान हुआ है। भारतीय मौसम ‌विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़े।

आकाशीय बिजली ने मचाही तबाही

Advertisment
उत्तर भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में इन घटनाओं के चलते कुल 49 लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे अधिक मौतें बिहार में 25 और उत्तर प्रदेश में 23 हुईं, जबकि हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। झारखंड में वज्रपात से चार लोग घायल हो गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर 12 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में मौसम का मिजाज बदला है। इससे लोगों को गर्मी और लू से राहत तो मिली है, लेकिन फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। बिहार में 11 अप्रैल और पश्चिम बंगाल, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश में 12 अप्रैल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। महाराष्ट्र, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को शिमला समेत चार जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई, जबकि कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। सेब, प्लम और नाशपाती जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य के ऊना जिले में तापमान 38.2 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में गर्मी का कहर, बदला दफ्तरों का समय

ओडिशा के संबलपुर जिले में तेज गर्मी के चलते सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है। अब 15 जून 2025 तक ये कार्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक काम करेंगे। बुधवार को राज्य के बौध कस्बे में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर

उत्तर प्रदेश में भी बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया। फिरोजाबाद, सीतापुर और सिद्धार्थनगर जिलों में पांच लोगों की जान गई। फिरोजाबाद में एक गर्भवती महिला सहित दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा वाराणसी में सात, कानपुर में पांच, आगरा और गोरखपुर में दो-दो, मेरठ और गोंडा में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

बिहार के नालंदा में सबसे ज्यादा नुकसान

बिहार में भी आंधी और बिजली गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नालंदा जिले में 18 लोगों की मौत हुई, जबकि सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार- चार लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।
aaj mausam kaisa rahega aaj ka mausam india weather forecast current weather conditions weather
Advertisment
Advertisment