/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/KHXrf6UV7bRvvlPpsUHO.jpg)
Republic Day Photograph: (Google)
Republic Day 2025: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस साल समारोह में बिहार की झांकी 8 साल बाद आकर्षण का केंद्र बनेगी। बिहार की झांकी में राज्य की शांति और समृद्ध ज्ञान की परंपरा को दर्शाया गया है, जिसमें नालंदा की प्राचीन विरासत और उसके संरक्षण के प्रयासों की भी झलक देखने को मिलेगी। झांकी में शामिल बोधिवृक्ष धरती से ज्ञान का प्रकाश संपूर्ण विश्व में फैल रहा है, इस बात का संदेश दे रहा है। इसके अलावा इसमें बुद्ध भगवान की प्रतिमा के साथ ही घोड़ा कटोरा झील को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने की कोशिशों की झलक दिखा रहा है।
झांकी दर्शाएगी बिहार की प्राचीन और समृद्ध विरासत
नालंदा का प्राचीन गौरव बिहार सरकार की कोशिशों से फिर से स्थापित हो रहा है, जिसमें प्राचीन नालंदा महाविहार के भग्नावशेषों की झलक दिखाई गई है। बिहार की यह झांकी समृद्ध और प्राचीन विरासत को को भित्ति चित्रों के जरिए दर्शाती नजर आ रही है। राजगीर में इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है, जिसका आधार प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की वास्तुकला है। नालंदा का यह विश्वविद्यालय कार्बन न्यूट्रल और नेट जीरो कैंपस के रूप में स्थापित हुआ है, जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: Noida Authority में मुआवजे की बंदरबाट, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए गठित की एसआइटी
नालंदा विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया था PM मोदी ने
आपको बता दें कि नालन्दा विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार की उपस्थिति में 19 जून 2024 को हुआ। इसके अलावा नालन्दा में राजगीर खेल परिसर और बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी बिहार सरकार द्वारा की गई। इस साल बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन राजगीर खेल परिसर में किया गया, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिली।
यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह
यह भी पढ़ें:Crypto Ponzi Scam: देशभर में 350 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का खुलासा, 7 राज्यों में CBI की रेड