Advertisment

Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह

Republic Day 2025: क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज या तिरंगा प्रधानमंत्री की बजाय राष्ट्रपति द्वारा ही क्यों फहराया जाता है? आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह से अवगत कराते हैं।

author-image
Pooja Attri
Republic Day 2025

Republic Day 2025 Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Why Prime Minister Not Hoist Tricolor on 26 January: हर साल देशभर में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन का जश्न देश के गणराज्य बनने और संविधान के लागू होने का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन जब भी आप इस इस समारोह का आनंद ले रहे होते हैं तो क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि इस दिन ध्वज या तिरंगा प्रधानमंत्री की बजाय राष्ट्रपति द्वारा ही क्यों फहराया जाता है? आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह से अवगत कराते हैं। 

राष्ट्रपति ही क्यों फहराते हैं झंडा?

भारत के राष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर माने जाते हैं। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने का अधिकार राष्ट्रपति को दिया गया है। गणतंत्र दिवस का सीधा संबंध देश के गणराज्य बनने से है और देश के राष्ट्रपति गणराज्य के प्रतीक हैं, इसी के चलते 26 जनवरी का आयोजन राष्ट्रपति के नेतृत्व में किया जाता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crypto Ponzi Scam: देशभर में 350 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का खुलासा, 7 राज्यों में CBI की रेड

क्या है प्रधानमंत्री की मुख्य भूमिका?

प्रधानमंत्री देश के प्रमुख कार्यकारी होते हैं, जो सरकार में लीडर के तौर पर काम करते हैं। हालांकि, गणतंत्र दिवस के समारोह का वह हिस्सा बनते हैं और परेड में भी उपस्थित रहते हैं, लेकिन इस दिन राष्ट्रपति ही मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा संवैधानिक प्रोटोकॉल की वजह से भी 26 जनवरी को राष्ट्रपति ही झंडा फहराते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए लाल किले पर ध्वज फहराते हैं।  

Advertisment

ये भी पढ़ें:  करण अर्जुन' की चुलबुली 'बिंदिया' Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर की पदवी, अब कहलाएंगी ममता नंद गिरी

ये अंतर है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में 

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी और स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के समारोह में अंतर दोनों के ऐतिहासिक महत्व से जुड़े हुए हैं।

Advertisment

गणतंत्र दिवस - इस दिन का जश्न देश के गणराज्य बनने और भारतीय संविधान के देश के लागू होने का प्रतीक है। यही वजह है कि इस दिन राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है।

ये भी पढ़ें:  Noida Authority में मुआवजे की बंदरबाट, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए गठित की एसआइटी

स्वतंत्रता दिवस - देश को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी, यह दिन देश की आजादी को दर्शाता है। इस दिन प्रदानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करते हैं।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मेरठ में बड़ा Encounter, पुलिस ने मार गिराया 5 लोगों का कातिल

Advertisment
Advertisment