Advertisment

Iran-Israel तनाव पर मध्यस्थता को तैयार रूस, पुतिन ने रखी शांति की पेशकश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि रूस एक ऐसा समझौता कराने को तैयार है, जिससे ईरान शांतिपूर्वक परमाणु कार्यक्रम चला सके।

author-image
Jyoti Yadav
Putin- Donald Trump

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार, 18 जून शांति समझौता की पेशकश की। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि मॉस्को ऐसा समझौता कराने के लिए तैयार है जिससे ईरान शांतिपूर्वक अपना परमाणु कार्यक्रम चला सके और इस्राइल की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके।

इसका समाधान संभव

सेंट पीट्सबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने कहा, "यह एक संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन मेरा मानना है कि इसका समाधान संभव है।" उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को ईरान, इस्राइल और अमेरिका तीनों को भेजा जा चुका है। पुतिन ने जोर दिया कि रूस किसी पर भी अपनी शर्तें नहीं थोप रहा, बल्कि बस समाधान खोजने के लिए बातचीत शुरू करना चाहता है। उन्होंने कहा कि आख़िरी निर्णय संबंधित देशों के नेताओं को ही लेना होगा। बता दें, रूस के पश्चिम एशियाई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, खासकर ईरान के साथ। पुतिन ने बताया कि रूस ने ईरान के बुशेहर में पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में मदद की थी और फिलहाल वहां दो और प्लांट बनाने में 200 रूसी विशेषज्ञ काम कर रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता

Advertisment

पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों के बीच पुतिन ने हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की थी। पुतिन ने ट्रंप की इस क्षेत्र में शांति लाने की सोच की सराहना की, लेकिन बताया कि ट्रंप ने पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम की दिशा में ध्यान देने की सलाह दी। पुतिन ने यह भी कहा कि अगर ट्रंप 2022 में सत्ता में होते तो शायद रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता। उन्होंने यूक्रेन के साथ बातचीत की इच्छा जताई, लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की वैधता पर सवाल उठाया, क्योंकि उनका कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। 

iran israel | Iran Israel Conflict | iran israel war 

Iran Israel Conflict iran israel war iran israel
Advertisment
Advertisment