Advertisment

सूत्रों का दावा, America से निर्वासित महिलाओं और बच्चों को नहीं लगायी गईं बेड़ियां

अमेरिका से निर्वासित किए गए 116 भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। इस जत्थे में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे।

author-image
Ranjana Sharma
Amritsar Airport
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
 illegal immigrants : अमेरिका से निर्वासित किए गए 116 भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। इस जत्थे में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। सूत्रों के अनुसार महिलाओं और बच्चों को उड़ान के दौरान बेड़ियां नहीं पहनाई गईं, जबकि पुरुषों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर लगा दी गई थी।
Advertisment

तीसरा विमान 112 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा

रविवार को 112 भारतीयों को लेकर एक और विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई और यह भी देखा गया कि किसी का आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है। जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस जत्थे में 89 पुरुष, 23 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।
Advertisment

कैदी वैन भेजने पर हरियाणा सरकार पर भड़के पंजाब के मंत्री

Advertisment
हरियाणा सरकार ने इस बार अपने नागरिकों को लाने के लिए वोल्वो बस भेजी, लेकिन इससे पहले कैदियों वाली बस भेजने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अमेरिका से निर्वासित हरियाणा के नागरिकों को कैदी वैन से ले जाने पर पंजाब के एनआरआई मंत्री कुलदीप धालीवाल ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज से कहा कि ये युवा अमेरिका में आरोपी हो सकते हैं, लेकिन हरियाणा में नहीं। वे कोई आतंकी नहीं हैं। क्या हरियाणा के पास कोई ढंग की बस नहीं है ? 

तीसरे जत्थे में किन राज्यों के लोग शामिल ?

तीसरे जत्थे में सबसे ज्यादा हरियाणा के 44, गुजरात के 33, पंजाब के 31, उत्तर प्रदेश के 2 और हिमाचल व उत्तराखंड के 1-1 लोग थे। इनमें 10 बच्चों समेत 89 पुरुष और 4 बच्चियों समेत 23 महिलाएं शामिल थीं।

अवैध प्रवासियों पर अमेरिका की सख्ती जारी

अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्ती के कारण बड़ी संख्या में भारतीयों को स्वदेश लौटना पड़ रहा है। यह दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों को निर्वासित किया गया है। आने वाले समय में अमेरिका की सख्त आव्रजन नीतियों के चलते और भी भारतीयों की वापसी हो सकती है।
Advertisment
Advertisment