Advertisment

US Deportation: अमेरिका से निर्वासित 119 भारतीयों को ले आ रहे विशेष विमान की आज अमृतसर में लैंडिंग

बता दें अमेरिकी सेना का एक विमान 104 भारतीयों को लेकर 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर पहुंचा था। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल थे। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल थे।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
अमेरिका
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क 

अमेरिकी सरकार द्वारा 5 फरवरी 2025 को 104 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किए जाने के बाद अब एक बार फिर 15 फरवरी को अवैध रूप से अमेरिका रह रहे भारतीयों को वापस भारत भेजा जाएगा। बता दें अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार, 15 फरवरी की रात 10 बजे पंजाब के अमृतसर पहुंचेगा। इस बार 119 भारतीयों को देश भेजा जा रहा है। इसमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं। इसके बाद 16 फरवरी को भी रात 10 बजे एक विमान अप्रवासी भारतीयों को लेकर आएगा। 

इसे भी पढ़ें-US Deportation: हाथ-पैर बेड़ियों में जकड़े अमृतसर हवाई अड्डा पहुंचे अप्रवासियों ने सुनाई आपबीती

भारतीयों के डिपोर्ट पर मचा था बवाल 

बता दें इसके पहले  5 फरवरी को अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 से 104 भारतीयों को अमृतसर पहुंचाया गया था। जानकारी के मुताबिक लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर लाया गया था। इस तरह से डिपोर्ट करने को लेकर काफी हंगामा भी देश के सड़कों से लेकर संसद तक देखने को मिला। संसद में विपक्ष की तरफ से लगातार ये मुद्दा उठाया गया। जिसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया सदन में दी थी। भारतीयों के डिपोर्ट करने के तरीके पर मचे बवाल के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भारतीयों को कैसे डिपोर्ट किया जाएगा, क्या उन्हें फिर से हथकड़ी-बेड़ियां पहनाकर भेजा जाएगा ? 

इसे भी पढ़ें-Deportation of Indians पर अखिलेश ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा-भाजपा सरकार की खुली पोल

Advertisment

104 भारतीयों को पहले किया डिपोर्ट

बता दें अमेरिकी सेना का एक विमान 104 भारतीयों को लेकर 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर पहुंचा था। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल थे। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल थे। बता दें कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा था कि अमेरिकी सरकार ने डिपोर्टेशन के 205 अवैध भारतीयों की पहचान की है, इसक बाद 186 भारतीयों की भी एक लिस्ट सामने आई थी, लेकिन जब 5 फरवरी को विमान पहुंचा तो केवल 104 भारतीय ही आए। 

इसे भी पढ़ें-US Deportation: विपक्ष हमलावर, हथकड़ी पहनकर सांसदों ने किया अप्रवासी मुद्दे पर प्रदर्शन

अमेरिका में करीब 7 लाख भारतीय प्रवासी 

अमेरिका में मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा अवैध भारतीय प्रवासी है। प्यू रिसर्च के मुताबिक साल 2023 तक इनके आंकड़े लगभग 7 लाख से ज्यादा थे। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली संस्था आईसीई के अनुसार अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वालों में पिछले तीन सालों में औसतन 90 हजार भारतीय हैं। इन अप्रवासियों का एक बड़ा हिस्सा भारत के पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से आता है।

Advertisment

Advertisment
Advertisment