Advertisment

US Deportation : अमेरिका से वतन वापसी पर सियासी घमासान

अमेरिका से भारत भेजे जा रहे अप्रवासियों को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। इसके पहले जब 104 भारतीय आए थे तो उनके हथकड़ी से हाथ और बेड़ियों से पैर बंधे होने को लेकर विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया था।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
america
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

अमेरिकी आज रात 10 यानी 15 फरवरी को अवैध रूप से अमेरिका रह रहे भारतीयों को वापस भारत भेजा जाएगा। बता दें अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार, 15 फरवरी की रात 10 बजे पंजाब के अमृतसर पहुंचेगा। इस बार 119 भारतीयों को देश भेजा जा रहा है। इसमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं। इसके बाद 16 फरवरी को भी रात 10 बजे एक विमान अप्रवासी भारतीयों को लेकर आएगा। इसके पहले 5 फरवरी को 104 भारतीयों को अमेरिका से भारत भेजा गया था। 

इसे भी पढ़ें-US Deportation: अमेरिका से निर्वासित 119 भारतीयों को ले आ रहे विशेष विमान की आज अमृतसर में लैंडिंग

अप्रवासियों के वतन वापसी पर सियासत तेज

अमेरिका से भारत भेजे जा रहे अप्रवासियों को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। इसके पहले जब 104 भारतीय आए थे तो उनके हथकड़ी से हाथ और बेड़ियों से पैर बंधे होने को लेकर विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया था। अब एक बार फिर वतन वापस आ रहे अप्रवासियों को लेकर सियासत गरमा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने अप्रवासियों के विमान अमृतसर में लैंड होने को लेकर आपत्ती जताई है। 

इसे भी पढ़ें- PM Modi US Visit: अमेरिका से तेल और गैस खरीदेगा भारत, पीएम मोदी व ट्रंप ने महत्वपूर्ण समझौते पर किए हस्ताक्षर

Advertisment

भगवत मान ने क्या कहा ?

सीएम भगवत मान ने कहा, " अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लाने वाले विमान अमृतसर में ही क्यों उतारे जा रहे हैं, जबकि इन्हें किसी और राज्य में भी लैंड कराया जा सकता है। रिपोर्टस के मुताबिक, अमेरिका से दो प्लेन अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने वालों में पंजाब के लोगों की संख्या ज्यादा है। पंजाब के सीएम का कहना है कि अमृतसर में प्लेन्स की लैंडिंग कराकर मोदी सरकार पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया। जब कोई प्लाइट शुरू करनेके लिए कहा जाता है तो मोदी सरकार को हमारी याद नहीं आती, और अमेरिका से आने वाले इन विमानों को अमृतसर में उतारा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-Business: भारत के ई-वेस्ट में छिपा है 'खजाना', छह बिलियन डॉलर की हो सकती है कमाई

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर ले जाने वाले विमानों के बारे में दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, "अमेरिका से अवैध रूप से निकाले जा रहे पंजाबी धोखेबाज एजेंटों और पंजाब में विफल AAP सरकार के जालसाजों के शिकार हैं। भगवंत मान को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन आज उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्हें जवाब देना चाहिए कि पंजाब का युवा पंजाब क्यों छोड़ रहा है? क्या इसका कारण यह है कि AAP रोजगार पैदा करने में विफल रही है...पंजाब के युवाओं को गुमराह करने वाले, पंजाब के युवाओं को लूटने वाले इन धोखेबाज एजेंटों पर नकेल कसने के लिए भगवंत मान ने क्या किया है? भगवंत मान को अनावश्यक विवाद पैदा करने और मुद्दे को सनसनीखेज बनाने के बजाय इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि पंजाब का गौरव कैसे बहाल किया जाए..."

Advertisment

भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पंजाब के युवाओं ने अमेरिका जाने के लिए अपनी जमीनें बेचीं। ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें लूटा और अवैध रास्तों से भेजा। भगवंत मान की सरकार और पुलिस ट्रैवल एजेंटों से पैसे लेती रही...उन्होंने हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया...AAP को सोचना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है..."

Advertisment
Advertisment
Advertisment