/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/08/J3zzDhDcADDdxT5mNPEb.jpg)
Weather Update Today: देश में बर्फीली हवाओं के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब दक्षिण भारत में भी शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। तमिलनाडु के ऊटी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्य शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से माइनस में तापमान दर्ज किया जा रा IMD ने बुधवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, समेत 9 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
दिल्ली में ठंड और कोहरे का प्रकोप
दिल्ली शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं कोहरे की वजह से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक दिल्ली में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा। 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/06/UyrBim00jY12SAPbxgW3.jpg)
पंजाब- हरियाणा में शीतलहर
हरियाणा में शीतलहर के कहर से लोग परेशान हैं। 3 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को 21 जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज कुरुक्षेत्र , अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत समेत 7 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड वेब का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब में भी शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी इलाकों का मौसम
अगर पहाड़ी इलाकों के मौसम की बात करें तो यहां मौसम फिलहाल साफ है, लेकिन तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में मौसम साफ है और कोई अलर्ट नहीं है।
यूपी में ठंड से 29 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। यूपी में पिछले 72 घंटे के दौरान ठंड से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में कोल्ड वेब और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 जनवरी को कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। नोएडा समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक अत्यंत घने कोहरे की संभावना जताई है।
राजस्थान में 2.5 डिग्री पहुंचा पारा
राजस्थान में भी शीतलहर का कहर जारी है। ठंडी हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को राजस्थान के नागौर में पारा 2.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई है।