Advertisment

Weather Update: बर्फीली हवाओं से इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, बारिश का अलर्ट!

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में प्रचंड ठंड का प्रकोप है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। घने कोहरे और शीत लहर से लोग परेशान हैं और घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
weather

Photograph: (PEXELS)

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में प्रचंड ठंड का प्रकोप है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। घने कोहरे और शीत लहर से लोग परेशान हैं और घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान के 20 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट होगी और कड़कड़ाती ठंड पड़ने का अनुमान है। 

Advertisment

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी लगातार जारी है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ी राज्यों में फिलहाल कोहरे, शीतलहर और बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बर्फबारी जारी है। 

दिल्ली में बारिश के आसार

Advertisment

दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं बुधवार से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में  11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

यूपी-बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में पारा तेजी से लुढ़केगा और प्रचंड ठंड देखने को मिलेगी। बिहार की बात करें तो आज पूरे प्रदेश में सर्द हवाओं का असर रहेगा और जोरदार ठंड पड़ेगी। 

Advertisment

राजस्थान में बारिश, एमपी में ठंड का अलर्ट!

राजस्थान में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।  प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी के कारण करीब 20 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं 10-12 जनवरी के बीच राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।  मध्य प्रदेश में 7 जनवरी से ठंड का दूसरा दौर शुरू होने जा रहा है। यानी की आज से एमपी में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और कड़कड़ाती ठंड लोगों को परेशान करेगी। 

शीतलहर की चपेट में पंजाब-हरियाणा

Advertisment

पंजाब में आज कई जगहों पर शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।  वहीं हरियाणा में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग अगले 2 दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

Advertisment
Advertisment