Advertisment

Weather Update: बर्फीली हवाओं के असर से पड़ रही कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी का दौर जारी है, जिसकी वजह से मैदान इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
WEATHER

WEATHER Photograph: (PEXELS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी का दौर जारी है, जिसकी वजह से मैदान इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के साथ अब दक्षिण भारत में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 

कोहरे, बारिश और शीतलहर का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और असम में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बारिश के आसार जताए हैं। 

हिमाचल में -13.6° पहुंचा पारा

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी एक तरफ सैलानियों को लुभा रही है, वहीं दूसरी ओर बर्फबारी की वजह से जोरदार ठंड पड़ रही है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान -13.6° सेल्सियस तक पहुंच गया। 

MP में 0 डिग्री तापमान

मध्य प्रदेश में भी पारा 0 डिग्री के करीब पहुंच गया और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को पचमढ़ी में 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, वहीं राजधानी भोपाल में 3.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार में मौसम का हाल

Advertisment

उत्तर प्रदेश में जोरदार ठंड का दौर लगातार जारी है। बर्फीली पछुआ हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।  मौसम विभाग ने 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी है। कई इलाकों में कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 

Advertisment
Advertisment