Advertisment

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर करें अपनी राशि अनुसार ये उपाय, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Saraswati Puja 2025: बसंत पंचमी के दिन जो विद्यार्थी देवी सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करता है, उसकी शिक्षा से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

author-image
Pooja Attri
Basant Panchami

Basant Panchami Photograph: (Google)

महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

Basant Panchami 2025 Rashi Anusar Upay: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी की खास महत्ता है। यह पर्व हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान वाणी और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती हाथ में वीणा, पुस्तक और माला लिए कमल के फूल पर प्रकट हुई थीं। इस दिन जो विद्यार्थी देवी सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करता है, उसकी शिक्षा से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं, इस दिन जो व्यक्ति अपनी राशि अनुसार पूजन करता है, उसे मां सरस्वती के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 Upay: बच्चे सरस्वती पूजा के दिन अपनी किताब में रख लें ये 1 चीज, मिलेगी हर परीक्षा में सफलता

मेष राशि 

Advertisment

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मेष राशि के जातकों कों सफेद वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की पूजा और ध्यान करना चाहिए। साथ ही इस दिन सरस्वती कवच का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। इससे आपकी बुद्धि और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को सफेद चंदन का तिलक और फूल चढ़ाने चाहिए। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होकर आपकी सारी समस्याओं का समाधान करती हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lord Shiva Teachings: जीवन में उतार लें महादेव की ये 4 बातें, खुशियों से भर जाएगा घर परिवार

मिथुन राशि

बसंत पंचमी के दिन मिथुन राशि के जातक मां सरस्वती को हरे रंग की कलम चढ़ाएं। इससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। वहीं, इससे लेखन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

Advertisment

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना बेहद फलदायी होता है। खासकर, म्यूजिक से जुड़ी दुनिया के छात्रों के लिए खीर का भोग लगाना बहुत शुभकारी होता है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से विदेश में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: इस साल कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जान लीजिए सही तारीख और पूजन विधि

कन्या राशि

बसंत पंचमी के दिन कन्या राशि के जातकों को गरीब बच्चों को पढ़ाई की चीजों जैसे- पेन, पेंसिल और पुस्तकों का दान देना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई में आ रही रुकावटें या बाधाएं दूर होती हैं। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को बसंत पंचमी के अवसर पर ब्राह्मण को सफेद कपड़ों का दान अवश्य करना चाहिए। जो छात्र इस उपाय को करते हैं उन्हें वाणी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लाल पेन चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भूलने या याददाश्त से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना फलदायी होता है। ऐसा करने से उच्च शिक्षा की इच्छाएं और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। 

मकर राशि

बसंत पंचमी के दिन मकर राशि के जातकों को जरूरतमंदों को सफेद अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से विद्या की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। 

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिख रही हैं ये 5 चीजें तो समझ लें, जल्द होने वाली है शादी

कुंभ राशि

मकर राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और स्कूल से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है।

मीन राशि 

बंसत पंचमी के शुभ अवसर पर मीन राशि के जातकों को छोटी कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। इस उपाय को करने से करियर में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

 

Advertisment
Advertisment