Advertisment

मार्गशीर्ष माह के शुक्रवार व्रत से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र देव, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

मार्गशीर्ष माह के शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र देव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर दीप जलाएं और दूध, चावल, मिश्री का भोग लगाएं।

author-image
YBN News
pujafriday

pujafriday Photograph: (ians)

नई दिल्ली। मार्गशीर्ष माह के शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र देव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है। सुबह स्नान कर सफेद वस्त्र धारण करें, स्वच्छ स्थान पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर दीप जलाएं और दूध, चावल, मिश्री का भोग लगाएं। संतोषी माता को गुड़-चना अर्पित करें और शुक्र देव को सफेद पुष्प अर्पित करें। दिनभर व्रत रखकर सायंकाल आरती करें। श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा सभी कष्टों को दूर कर मनोकामनाएं पूर्ण करती है।

पूजा कष्टों को दूर कर मनोकामनाएं पूर्ण करती

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शुक्रवार को विडाल योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य तुला राशि और चंद्रमा 15 नवंबर सुबह 3 बजकर 51 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

विडाल योग एक अशुभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विडाल योग एक अशुभ योग होता है। यह विशेष रूप से तब बनता है जब चंद्रमा कुछ विशेष नक्षत्रों में स्थित होता है। साथ ही, यह जातक के जीवन में समस्याएं, विघ्न, मानसिक अशांति, रोग या अचानक आने वाली कठिनाइयां पैदा कर सकता है। यह विशेष रूप से तब बनता है जब चंद्रमा कुछ विशेष नक्षत्रों में स्थित होता है। 

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति

इस तिथि को कोई विशेष पर्व नहीं है, लेकिन आप वार के हिसाब से शुक्रवार व्रत रख सकते हैं। ब्रह्मवैवर्त और मत्स्य पुराण में शुक्रवार व्रत का उल्लेख मिलता है, जिसमें माता लक्ष्मी, संतोषी और शुक्र ग्रह की अराधना करने के लिए बताया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने से जातक के जीवन में सुख, समृद्धि, धन-धान्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Advertisment

भक्तों की हर मनोकामना पूरी

इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सभी कष्ट दूर होते हैं और माता रानी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह व्रत शुक्र ग्रह को मजबूत करने और उससे जुड़े दोषों को दूर करने के लिए भी रखा जाता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें। लाल कपड़े पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। दीप जलाएं और फूल, चंदन, अक्षत, कुमकुम और मिठाई का भोग लगाएं। ‘श्री सूक्त’ और ‘कनकधारा स्तोत्र’ का पाठ करें। मंत्र जप करें, 'ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' और 'विष्णुप्रियाय नमः' का जप भी लाभकारी है।

व्रत रखने के बाद उद्यापन

अगर कोई भी जातक व्रत को शुरू करना चाहता है, तो किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार से कर सकता है। आमतौर पर 16 शुक्रवार तक व्रत रखने के बाद उद्यापन किया जाता है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment