Advertisment

Magh Purnima 2025 Date: इस साल माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं कौन से शुभ योग? यहां मिलेगी इस दिन से जुड़ी हर जानकारी

Magh Purnima 2025 Date: सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस साल माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा की तारीख, शुभ मुहूर्त और योग.

author-image
Pooja Attri
Magha purnima

Magha purnima Photograph: (Google)

महाकुंभनगर,वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

Magh Purnima 2025 Date: हिंदू धर्म में माघ महीने की विशेष महत्ता है। माह का महीना गंगा माता को समर्पित होता है। यही वजह है कि इस पूरे महीने गंगा में स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति माघ के महीने में गंगा स्नान करता है, उसे अक्षय और अमोघ फल प्राप्त होते हैं. इसके अलावा माघ पूर्णिमा और मौनी अमावस्या पर भी गंगा स्नान का विधान है। 

ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबकी लगाकर भगवान शंकर और श्रीहरि विष्णु का पूजन करता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही उसे अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस साल माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Date) के शुभ अवसर पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा की तारीख, शुभ मुहूर्त और योग.  

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: इंग्लैण्ड के जैकब, सनातन धर्म ग्रहण कर बन चुके हैं जय किशन सरस्वती

Advertisment

कब मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल माघ पूर्णिमा 11 फरवरी की शां 06:55 मिनट पर शुरू होने जा रही है, जिसकी समाप्ति 12 फरवरी की शाम 07:22 मिनट पर होगी। बता दें कि हिंदू धर्म में तिथि की गणना सूर्योदय के बाद से ही की जाती है। इस हिसाब से देखा जाए तो माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 07:02 मिनट रहेगा और सूर्यास्त का समय शाम 06:09 मिनट रहेगा। वहीं, चंद्रोदय शाम 05:59 मिनट पर होगा। 

यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2025: देशभर में मनाई जा रही है सकट चौथ, जानिए क्या है इस दिन का खास महत्व

Advertisment

माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये शुभ योग (Magh Purnima Shubh Yog)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा के शुभ दिन पर शोभन और सौभाग्य योग बन रहे हैं। इसके अलावा मघा, अश्लेषा और शिववास योग का संयोग भी बन रहा है। जो साधक इन योग में गंगा में डुबकी लगाता है तो उसे अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 

माघ पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त का समय

Advertisment

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:19 मिनट से लेकर 06:10 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त - दोपहर 02:27 मिनट से लेकर 03:11 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:07 मिनट से लेकर 06:32 मिनट तक रहेगा।
निशिता मुहूर्त - रात 12:09 मिनट से लेकर 01:01 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुंभ में दिखा "आस्था और अवसर" का "संगम"

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: सनातन संस्कृति को आत्मसात करता नन्हा विदेशी शिष्य

Advertisment
Advertisment