Advertisment

अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' कल रिलीज, प्रभास ने स्वीटी' कहकर किया स्पेशल विश

साउथ फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'घाटी' को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुष्का शेट्टी की यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फैंस की नजरें बस इसी पर टिकी हैं।

author-image
YBN News
filmghati

filmghati Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई। साउथ फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'घाटी' को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुष्का शेट्टी की यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फैंस की नजरें बस इसी पर टिकी हैं। वहीं, रिलीज से एक दिन पहले सुपरस्टार प्रभास ने अनुष्का को खास शुभकामनाएं दी। 

साउथ फिल्म सुपरस्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने फिल्म 'घाटी' का ट्रेलर लिंक भी अपलोड किया है और अनुष्का को बड़े ही अपनेपन से 'स्वीटी' कहकर शुभकामनाएं दी हैं।

घाटी का ट्रेलर बहुत ही दमदार

फिल्म की कहानी और अनुष्का के दमदार किरदार को लेकर दर्शकों में पहले से ही चर्चा है। माना जा रहा है कि 'घाटी' बॉक्स ऑफिस पर उनकी वापसी को यादगार बना सकती है।

Advertisment

प्रभास ने लिखा है, "घाटी का ट्रेलर बहुत ही दमदार लग रहा है। स्वीटी, मैं तो आपको इस ताकतवर रोल में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं!"प्रभास और अनुष्का की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में एक साथ काम किया था। 

दो साल बाद वापसी

हालांकि, फिल्म में अनुष्का को एक्शन अवतार में देखा जाएगा। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म से करीब दो साल बाद वापसी कर रही हैं। पिछली बार वह 2023 की फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने हल्का-फुल्का किरदार निभाया था। 'घाटी' में उनका अंदाज एकदम अलग है।फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। यह जगरलामुदी के साथ अनुष्का की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने हिट फिल्म 'वेदम' में साथ काम किया था।

फिल्म की कहानी

जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी में एक ऐसी महिला का किरदार अनुष्का निभा रही हैं, जो नशे के कारोबार में उलझ जाती है और हर कदम उसके लिए खतरा बन जाता है। इसमें अपराध की दुनिया के साथ-साथ संघर्ष, हिम्मत और जीने की जद्दोजहद को भी दिखाया गया है।

Advertisment

मालूम हो कि अब यह फिल्म 5 सितंबर कोतमिल, तेलुगू, हिंदी और अन्य भाषाओं में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में शेड्यूल हुई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया, जिसके चलते मेकर्स को डेट आगे बढ़ानी पड़ी।इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के अलावा, विक्रम प्रभु भी लीड रोल में हैं। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment