/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/pawansinghsong-2025-11-20-16-55-24.jpg)
PawanSinghsong Photograph: (ians)
मुंबई।भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंहने अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' रिलीज कर दिया है। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ गाया गया यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
https://www.instagram.com/reel/DRREES-AkXk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MWFuZml6b2E0aHVudg==
रोमांटिक वेडिंग सॉन्ग
यह एकरोमांटिक वेडिंग सॉन्गहै, जिसमें पवन सिंह का स्टाइलिश अंदाज़ और वीडियो की शानदार शूटिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा नज़र आ रही हैं। टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गाने को फैंस सुपरहिट बता रहे हैं और यह तेजी से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है।
'ले जाएंगे तेरे सजना' रिलीज
भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने फैंस के लिए एक और गाना रिलीज कर दिया है। उनका नया भोजपुरी गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' रिलीज होते के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस पवन सिंह के स्टाइलिश अंदाज और वीडियो की शानदार शूटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक रोमांटिक सॉन्ग
पवन सिंह का गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें भोजपुरी फ्लेवर के साथ मॉडर्न टच भी है। इस गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने मिलकर गाया है, जो गाने को और भी खास बनाता है। वीडियो में पवन सिंह अपने रॉकऑन अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइलिश लुक हर किसी को दीवाना बना रहा है।
यूट्यूब चैनल पर रिलीज
गाने को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसगाने में पवन सिंह और सना सुल्तान की जोड़ी नजर आ रही है। गाने में सना, पवन से बारात लाने की बात कहती है, जिस पर पवन उनसे वादा करते हैं कि वह उनकी डोली को अपने आंगन में जरूर लेकर आएंगे। गाने में एक और पवन सिंह का डांस बेहद जबरदस्त है, तो वहीं दूसरी ओर सना सुल्तान ने भी डांस में उन्हें कड़ी टक्कर दी है। गाना पवन सिंह और सना सुल्तान के गले मिलने पर खत्म होता है। गाने के म्यूजिक और बोल शब्बीर अहमद ने दिए हैं। उनके संगीत ने गाने में जान डालने का काम किया है, वहीं बोल सीधा दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
पवन सिंह और पलक मुच्छल की यह जोड़ी पहले भी हिट रही है। साल 2020 में दोनों ने छठ के खास मौके पर 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाना गाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब 'ले जाएंगे तेरे सजना' में दोनों की आवाज और तालमेल ने इस गाने के क्रेज को बढ़ा दिया है। गाने को रिलीज के साथ कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
(इनपुट-आईएएनएस)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)