Advertisment

Reality show 'Chhoriyan Chali Gaon'  पिता जैकी का सरप्राइज संदेश सुन भावुक हुईं कृष्णा श्रॉफ

रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार शो में एक इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा, जब बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी बेटी और शो की कंटेस्टेंट कृष्णा श्रॉफ को खास संदेश देंगे।

author-image
YBN News
KrishnaShroff

KrishnaShroff Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई। रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार शो में एक इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा, जब बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी बेटी और शो की कंटेस्टेंट कृष्णा श्रॉफ को खास संदेश देंगे। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो वीडियो में इस सरप्राइज का खुलासा हुआ है।

सरप्राइज कॉल शेयर

दरअसल, शो के सेट पर होस्ट रणविजय सिंह ने कृष्णा श्रॉफ के लिए एक सरप्राइज कॉल शेयर किया, जो उनके पिता जैकी श्रॉफ का था। वीडियो में जैकी श्रॉफ अपनी बेटी के लिए प्यार और गर्व से भरा संदेश देते नजर आते हैं। वह कृष्णा से कहते हैं कि उन्होंने हमेशा अपने परिवार का नाम रोशन किया है और उन्हें आगे बढ़ते देखकर वह बेहद खुश हैं। पिता का यह संदेश सुनते ही कृष्णा भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस खास पल को देखकर शो के अन्य कंटेस्टेंट और दर्शक भी भावनाओं में डूब जाते हैं।

इस संदेश में जैकी श्रॉफ ने कहा, "मेरे सभी भिड़ू लोगों को मेरा नमस्कार, यह बहुत अच्छा शो है। इसमें मेरी बेटी कृष्णा हिस्सा ले रही है। खेती... यही तो जिंदगी है। ये किसान की बातें, ये खेती की बातें हैं, यही तो हमारे जीवन का आधार हैं। कृष्णा जीते, न जीते, मगर उसे गांव में देखकर बहुत खुशी मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट को शुभकामनाएं, वो भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। सब सही कर रहे हैं, फोन से दूर, शहर के शोर-शराबे से दूर। जय माई की, चिंता किस बात की। कृष्णा मुझे तुम पर गर्व है कि तुम ये शो कर रही हो, तुम्हें ढेर सारा प्यार। इस शो से तुम्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जल्दी मिलते हैं।"

इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार

Advertisment

उन्होंने बताया कि पिता के साथ उनका रिश्ता इतना करीबी नहीं है। वो भावनात्मक रूप से मां से अधिक जुड़ी हैं। यह पहली बार है, जब वो इस तरह से अपने पिता से बातें कर रही हैं। यह उनके लिए बहुत खास है।‘छोरियां चली गांव’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और प्रेरणादायक कहानियों की वजह से पहले ही चर्चा में है। अब जैकी श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के बीच का यह इमोशनल पल शो को और भी खास बना देगा। दर्शक इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक रियलिटी शो

'छोरियां चली गांव' एक रियलिटी शो है, जो ग्रामीण बैकग्राउंड पर आधारित है। इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस शो को रणविजय सिंह होस्ट करते हैं। इसमें अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ, ऐश्वर्या खरे, रमीत संधू, अंजुम फकीह, डॉली जावेद, सुमुखी सुरेश, एरिका पैकर्ड और सुरभि समृद्धि जैसे कंटेस्टेंट हैं। यह शो जीटीवी पर प्रसारित हो रहा है।

कुछ दिनों पहले शो के सेट पर गणेश उत्सव मनाया गया था। उस दौरान शो को एक्टर विपुल रॉय ने होस्ट किया था। सभी भगवान गणेश की भक्ति में डूबे दिखे थे। इसके लेटेस्ट एपिसोड दर्शक जी5 ऐप पर भी देख सकते हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment