/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/20/VJgJwunkITptSccqlmw7.jpg)
प्रयागराज, वाईबीएन नेटवर्क
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम के दम पर पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा प्रयागराज की धरती पर पहुंच गई हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा संगम नगरी पहुंची। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। हालांकि इसमें उन्होंने कहीं लिखा नहीं है कि वो प्रयाग में हैं, लेकिन वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो संगम नगरी में हैं। अभी तक इस बात की भी जानकारी नहीं है कि वो कितने दिनों तक संगम नगरी में रहने वाली है।
इसे भी पढ़ें- Caste Census : 'जातिगत गणना नहीं, क्रेडिट देने से डर लगता है', Rahul Gandhi के बदले मिजाज की वजह कहीं Lalu तो नहीं
साझा किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट के स्टोरी में एक वीडियो साझा किया, जिसमें सड़कें दिखाई दे रही हैं, जो किसी गांव की मालूम होती हैं। एक्ट्रेस ने क्लिप कार के अंदर से रिकॉर्ड की है जिसमें शहर की एक झलक दिखाई गई है।
/young-bharat-news/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2025/01/20/1313b161361305cd1827a335317a72731737358473887209_original.png)
इसे भी पढ़ें- IIT Baba अभय सिंह ने बताया डिप्रेशन और सुसाइड रोकने का उपाय
अक्सर मंदिरों में जाती रहती हैं देसी गर्ल
चोपड़ा के फैंस इस बात को जानते होंगे कि वो मॉडर्न होने के साथ ही काफी आध्यात्मिक भी हैं। वो अक्सर मंदिरों में जाती रहती हैं। इसके पहले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में भी वो शामिल हुई थीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए थे। उस समय की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसके साथ ही वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी बेटी संग दर्शन करने के लिए पहुंची थीं।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025 : ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- आप नेता लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us