Advertisment

टाइगर श्रॉफ को मारने की सुपारी देने वाले को मुंबई पुलिस ने दबोचा, Actor के सहारे बदला लेना चाहता था आरोपी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर गलत सूचना दी थी, कि एक्टर को मारने के लिए 2 लाख रुपये दिए गए थे। 

author-image
YBN News
TigerShroffnews

TigerShroffnews Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई,आईएएनएस। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर गलत सूचना दी थी, कि एक्टर को मारने के लिए 2 लाख रुपये दिए गए थे। 

Advertisment

टाइगर श्रॉफ को मारने की सुपारी

आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई और वो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। वह मुंबई में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। वह तनख्वाह न मिलने के कारण अपने मैनेजर और सुपरवाइजर पर काफी गुस्सा था और उनसे बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने यह कदम उठाया और मुंबई पुलिस को बताया कि इन्हीं दोनों ने टाइगर श्रॉफ को मारने की सुपारी दी है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisment

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिक्योरिटी कंपनी ट्रिग के कुछ लोग एक्टर टाइगर श्रॉफ की हत्या करने जा रहे हैं। उनकी हत्या के लिए हथियार और दो लाख की सुपारी भी दी गई है। इस फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई और फौरन जांच शुरू कर दी। जांच में जब सूचना को गलत पाया गया, तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे पंजाब के कपूरथला से हिरासत में लिया गया। फिलहाल, पूछताछ जारी है।

सलमान को भी मिल चुकि है धमकी

आए दिन अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी मिलती रही है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आता है। सलमान को भी कंट्रोल रूम में इसी तरह की धमकी भरी कॉल आई थी। उन्हें कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनके मुंबई स्थित घर में दो बाइक सवारों ने फायरिंग भी की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।

Advertisment

'हीरोपंती' से करियर की शुरुआत

टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आई थीं, दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह 'बागी' में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपने स्टंट और फाइट सीक्वेंस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने 'ए फ्लाइंग जट्ट', 'मुन्ना माइकल', 'हीरोपंती 2', 'वॉर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'गणपत', 'बागी-2', 'बागी 3' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया। वह अब 'बागी 4' की तैयारियों में जुटे हैं।

Advertisment
Advertisment