Advertisment

Crime : थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, थाने का घेराव हंगामा

मुरादनगर थाना गेट के सामने एक युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिल्क रावली निवासी 35 वर्षीय रवि शर्मा के रूप में हुई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात को हाल ही में जेल से छूटकर आए अजय ने अंजाम दिया।

author-image
Syed Ali Mehndi
एडिट
Untitled design_20250619_101303_0000

मुरादनगर में युवक की हत्या

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाज़ियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

मुरादनगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना गेट के सामने एक युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिल्क रावली निवासी 35 वर्षीय रवि शर्मा के रूप में हुई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात को हाल ही में जेल से छूटकर आए अजय उर्फ मोंटी और उसके साथी ने अंजाम दिया। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुरादनगर थाने के बाहर शव रखकर जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मामूली विवाद में हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि शर्मा गांव की सड़क पर अपनी कार निकाल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अजय उर्फ मोंटी से कार हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मोंटी अपने साथियों के साथ रवि शर्मा के घर तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद रवि शर्मा अपने भाई के साथ शिकायत करने मुरादनगर थाने पहुंचे। लेकिन थाने पर मौजूद पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही अजय और उसका साथी वहां आ धमके और रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के दौरान थाने के गेट पर अफरातफरी मच गई। रवि को चार गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

अजय उर्फ मोंटी पर है आरोप 

हत्यारोपी अजय उर्फ मोंटी की पृष्ठभूमि भी आपराधिक रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह महीने पहले मोंटी को गांव की एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। मात्र 15 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था। गांव में उसकी दबंगई पहले से ही चर्चा में रही है। वारदात से पहले भी वह हथियार लहराते हुए देखा गया था, लेकिन पुलिस द्वारा उस पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गई।हत्या की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने रवि शर्मा का शव मुरादनगर थाने के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रवि की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने थाने पर लापरवाही और अपराधियों से सांठगांठ का भी आरोप लगाया।

अपराधियों के बढ़ते हौसले 

Advertisment

घटना के बाद पुलिस ने मोंटी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।इस वारदात ने गाज़ियाबाद पुलिस की कार्यशैली और अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर में हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Advertisment
Advertisment