Advertisment

Ghaziabad- दूधेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुई, 8 साल बेमिसाल अभियान की शुरुआत

प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल अभियान की शुरुआत आज दूधेश्वर नाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक मंदिर महंत नारायण गिरी को देकर हुआ।

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल नए प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के उत्सव अभियान के अंतर्गत "8 साल बेमिसाल - घर-घर संपर्क अभियान" का शुभारंभ दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजन-आशीर्वाद के साथ शुरू किया।

महंत नारायण गिरी को सौंपा पत्रक 

अभियान की शुरुआत पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी जी महाराज को योगी सरकार उत्कर्ष के 8 वर्ष का पत्रक सौंपकर की गई, जिसे मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने प्रदान किया। उन्होंने महंत नारायण गिरी आदि के साथ कोरिडोर निर्माण की प्रगति का निरीक्षण भी किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें - 

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस घर-घर संपर्क अभियान में सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, अभियान संयोजक सह संयोजक बॉबी त्यागी, ऋचा भदौरिया, सचिन डेढ़ा, बलप्रीत सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी , सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता ने भाजपा को क्यों चुना?

Advertisment

मंदिर रोड क्षेत्र में व्यापारियों को अभियान पत्रक सौंपते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि यह अभियान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जनसंपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2017 में कांग्रेस, सपा, बसपा के भ्रष्टाचार, गुंडाराज, अपराधियों को संरक्षण, ध्वस्त कानून व्यवस्था और किसानों की आत्महत्याओं के चलते बने 'उल्टा प्रदेश' की छवि को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए भाजपा सरकार को चुना।

Advertisment

मुख्यमंत्री का विज़न 

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में डबल इंजन सरकार की ताकत के जरिए "जो कहा वो किया" के सिद्धांत पर प्रदेश की छवि बदलने का कार्य किया। आज उत्तर प्रदेश उत्कर्ष के 8 वर्षों में समृद्ध भारत का नंबर 1 प्रदेश बनकर सेवा, सुरक्षा, सुशासन की गाथा कह रहा है।

सपा-बसपा शासन के दौरान बीमारू राज्य की छवि रखने वाला उत्तर प्रदेश अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित राज्य बनते हुए देश में उत्तम प्रदेश की पहचान स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़ें - 

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण

इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी जी महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में न केवल विकास कार्य हुए, बल्कि पौराणिक धरोहरों को भी संरक्षण मिला है। डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण की शुरुआत इसका जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी युग का वैभव न केवल जन-जन में बल्कि आस्था स्थलों में भी झलक रहा है।

पूर्व महापौर 

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बताया कि योगी सरकार के 8 वर्षों में गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। आज हर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार दिखाई देता है।

वर्तमान महापौर 

निवर्तमान महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। महिलाओं की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों की स्थापना को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Advertisment
Advertisment