Advertisment

Ghaziabad- मेट्रो और नमो भारत स्टेशन के नज़दीक घर बनाना होगा महंगा

मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर के दोनों ओर 500 मीटर एरिया में होने वाले निर्माण पर 25 फीसदी अतिरिक्त विशेष सुविधा शुल्क (अतिरिक्त विकास शुल्क) की वसूली होगी। यदि कोई मकान मालिक अपने पुराने घर को तोड़कर मिक्स लैंड

author-image
Kapil Mehra
Namo Bharat

Namo Bharat

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर के दोनों और 500 मीटर एरिया में होने वाले निर्माण पर 25 फीसदी अतिरिक्त विशेष अतिरिक्त विकास शुल्क की वसूली होगी। 

लागू होगा सुविधा शुल्क 

यदि कोई मकान मालिक अपने पुराने घर को तोड़कर मिक्स लैंड यूज (आवासीय और व्यावसायिक) में मैप पास कराएगा तो उसे 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। रिहायशी एरिया में पुराने शुल्क ही वसूले जाएंगे। सरकार को उम्मीद है कि ऐसा करने से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें - अब वसुंधरा AIIMS जाना होगा आसान, CM योगी ने किया था एलान

CM ने बैठक में दिया आदेश

इसके बाद मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर वाले शहरों में नक्शा पास कराने के लिए विशेष सुख सुविधा शुल्क देना होगा। यह शुल्क वर्तमान में लग रहे विकास शुल्क से 25 फीसदी अतिरिक्त देना होगा। 

Namo Bharat
Namo Bharat Photograph: (Google)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मेट्रो वाले शहरों में विशेष सुख सुविधा शुल्क लगाए जाने के फैसले के बाद प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद की तरफ से नियमावली को जारी किया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें - होली पर माहौल ख़राब करने की थी साज़िश, पुलिस ने की नाकाम

देना होगा 25% शुल्क 

इसके बाद मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर वाले शहरों में नक्शा पास कराने के लिए विशेष सुख सुविधा शुल्क देना होगा। यह शुल्क वर्तमान में लग रहे विकास शुल्क से 25 फीसदी अतिरिक्त देना होगा।

इसका असर गाजियाबाद में भी पड़ेगा। यहां पर मेट्रो के साथ ही साथ नमो भारत कॉरिडोर संचालित हो रहा है।

जीडीए के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए मेट्रो, नमो भारत और रोपवे समेत अन्य तरह का इंतजाम किया जा रहा है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें - इफ़्तियारी के बाद हुआ पथराव, 18 गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment