Advertisment

Ghaziabad- चौपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल ने किया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का स्वागत

चौपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का स्वागत किया मयंक गोयल ने पूर्व में महापौर रही मेयर दमयंती गोयल के कार्यकाल को याद किया और समस्त व्यापारी वर्ग को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

व्यापार मंडल ने किया स्वागत 

हिंदू नव वर्ष पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के सम्मान में चौपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल ने किया स्वागत समारोह का आयोजन।

हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर श्री बांके बिहारी परिवार व चौपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल द्वारा नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 

Advertisment

यह भी पढ़ें - 

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

गणमान्य व्यापारी रहे शामिल 

Advertisment

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित अनंत होटल एंड बैंक्विट में आयोजित किया गया, जिसमें चौपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सिंघल, बाबा गन हाउस से सुमित गर्ग, रोहन भारद्वाज व नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - 

कवियों ने बंधा समा 

Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद प्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं हिंदू संस्कृति की महिमा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा, डॉ. जयप्रकाश मिश्रा एवं डॉ. नितिन गुप्ता द्वारा भी कविताएँ प्रस्तुत की गईं।

मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा 

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पूर्व महापौर स्वर्गीय दमयंती गोयल को याद करते हुए कहा कि "भाजपा संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से निभाने का प्रयास करूंगा।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

गाजियाबाद के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।" उन्होंने श्री बांके बिहारी परिवार, चौपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल एवं उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें भजन संध्या एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल थीं। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने श्री मयंक गोयल को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें - 

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों को एकता, संस्कृति और नववर्ष के उल्लास से भर दिया। समारोह के सफल आयोजन के लिए श्री बांके बिहारी परिवार एवं सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया गया।

Advertisment
Advertisment