गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी धीर सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी कहानी न केवल दुखद है, बल्कि कई सवाल भी खड़े करती है। धीर सिंह ने अपनी पत्नी और मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए साइकिल से लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए थे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/22/IwMjLWnNIQh0K3CsKuPW.jpg)
पुलिस ने गिरफ्तार किया
लेकिन उनकी यह यात्रा पूरी होने से पहले ही खोड़ा थाना पुलिस ने उन्हें बदायूं से गिरफ्तार कर गाजियाबाद वापस ले कर आती है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर हंगामा मचा दिया है।धीर सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी का उनके मकान मालिक के साथ अवैध संबंध है। दोनों ने मिलकर उन्हें घर से बेदखल कर दिया और उनके बेटों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा।
न्याय न मिलने से आहत
धीर सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत थैली पर बर्तन बेचने का छोटा-सा कारोबार शुरू किया था, लेकिन उनकी पत्नी और मकान मालिक ने उस पर भी कब्जा कर लिया। इस अन्याय के खिलाफ धीर सिंह ने खोड़ा थाने, गाजियाबाद के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से हताश होकर उन्होंने साइकिल से लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला किया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/22/JmzYxzXYFMFRntJBHxCf.jpg)
पुलिस की भूमिका संदिग्ध
जैसे ही धीर सिंह की साइकिल यात्रा की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, खोड़ा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने लखनऊ पहुंचने से पहले ही धीर सिंह को बदायूं से गिरफ्तार कर लिया और गाजियाबाद वापस लाया। धीर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बदायूं में पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और गाजियाबाद लाने के बाद उनसे कोरे कागजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए।
धीर सिंह की यह कहानी स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई है। कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। धीर सिंह का कहना है कि वह केवल अपने हक और न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का रवैया उनके साथ अमानवीय रहा।खोड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार, पुलिस का दावा है कि धीर सिंह को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया था। इस मामले ने गाजियाबाद पुलिस की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ghaziabad police | ghaziabad news | ghaziabad latest news | ghaziabad dm | Crime in India | crime latest story | crime news | Crime News India