Advertisment

Ghaziabad News: रोबोट करेगा सीवर की सफाई, चिरंजीव विहार से हुई शुरूआत

गाजियाबाद में पहली बार रोबोटिक मशीनों से सीवर सफाई शुरू। नगर निगम की नई तकनीक से कर्मचारियों को सुरक्षा और शहर को मिलेगा स्वच्छ वातावरण। जानें पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
Robot in Ghaziabad

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। सर्जरी के बाद अब गाजियाबाद में सफाई का काम भी रोबोट करेगा। नगर निगम ने गुरुवार को चिरंजीव विहार से इसकी शुरूआत भी कर दी है। पहली बार रोबोटिक मशीनों की मदद से वार्ड 56 चिरंजीव विहार और अवंतिका क्षेत्र में सीवर की सफाई की गई। यह पहल कर्मचारियों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। वार्ड 56 के पार्षद मनोज त्यागी ने कहा कि अब सीवर की सफाई पूरी तरह मशीनों के जरिए होगी, जिससे काम तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। उन्होंने महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का आभार व्यक्त करते हुए इसे शहर के लिए नई शुरुआत बताया। पार्षद का कहना है कि जल्द ही अन्य वार्डों को भी इसका लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों की सुरक्षा प्राथमिकता

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रोबोटिक सफाई से कर्मचारियों को सीवर के अंदर नहीं उतरना पड़ेगा। इससे दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव होगा। मशीनों से सफाई अधिक प्रभावी और लंबे समय तक टिकाऊ होगी। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह व्यवस्था यदि नियमित रूप से लागू होती है, तो सीवर जाम और गंदगी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

भविष्य की योजना भी जानें

नगर निगम ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है। परिणामों की समीक्षा के बाद इसे अन्य वार्डों में भी शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इस पहल से न केवल सफाई व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि कर्मचारियों को असुरक्षित माहौल में काम करने से भी राहत मिलेगी।

ghaziabad news | Ghaziabad news today no

Ghaziabad news today ghaziabad news
Advertisment
Advertisment