Advertisment

Ghaziabad weather forecast: आज दिन में तेज धूप, गर्मी से रात में मामूली राहत

गाजियाबाद में शनिवार को दिन से लेकर रात तक गर्मी भरपूर रही। रविवार को भी तेज धूप दिनभर होश उड़ाए रखेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में तेज गर्मी हो सकती है। मौसम में उमस से थोड़ी बेचैनी जरूर रहेगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में शनिवार को दिन से लेकर रात तक गर्मी भरपूर रही। रविवार को भी तेज धूप दिनभर होश उड़ाए रखेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में तेज गर्मी बैचेनी बढ़ा सकती है। मौसम में उमस से थोड़ी बेचैनी जरूर रहेगी। 

कांस्टेबलों ने सीखे आपदा, एक्सीडेंट, गर्मी व लू से बचाव के तौर तरीके

शनिवार को सुबह से मौसम सामान्य लेकिन फिर हॉट होता गया। दिन चढ़ता रहा और गर्मी भी परेशान किए रही। यही हाल दिन ढलने तक बना रहा। शाम के समय तेज गर्मी से तेज हवाएं चलने के कारण जरूर राहत मिलती रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री होने से रात के समय भी गर्मी बैचेन किए रही। हालांकि मौसम में हवा चलने से उमस ने कम ही सताया। रविवार को भी सुबह से तेज धूप परेशानी बढ़ाए रखेगी। दिन भर गर्मी से हाल बेहाल रहेगा। लेकिन शाम के समय हवाएं चलने से और बारिश की संभावना से न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक कम हो सकता है। तापमान 22 डिग्री होने से रात में तेज गर्मी से राहत मिलेगी। 

उमस भरी गर्मी में बिना वेंटिलेशन वाले कमरे का सनसनीखेज असर, जानकर हैरान रह जाएंगे, ऐसे करें बचाव

Advertisment

दिन में तेज धूप और रात में सामान्य टेंपरेचर 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री की कमी होने से तेज गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। 13 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे उमस बढ़कर 76 प्रतिशत रहेगी। 

मौसम: आधी रात को तेज आंधी और बारिश, पेड़ गिरे, बिजली गुल..

Advertisment

आज 5: 50 बजे सूर्योदय, 6:49 पर सूर्यास्त

रविवार को सूर्य उदय सुबह 5: 50 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:49 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

delhi ncr weather forecast delhi weather today current weather conditions Delhi weather update
Advertisment
Advertisment