Advertisment

Ghaziabad weather forecast: आज गर्मी करेगी हालत पस्त, फ्राइडे को भी हाल बुरा

गाजियाबाद में गुरूवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। जैसे जैसे दिन चढ़ेगा गर्मी और तापमान बढ़ता जाएगा। दिन में गर्मी से हाल बेहाल होगा और उमस भी बैचेनी बढ़ाए रखेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी परेशान करेगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में गुरूवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। जैसे जैसे दिन चढ़ेगा गर्मी और तापमान बढ़ता जाएगा। दिन में गर्मी से हाल बेहाल होगा और उमस भी बैचेनी बढ़ाए रखेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी परेशान करेगी। शुक्रवार तक मौसम के तेवर तीखे बने रहेंगे। 

Weather Updates: प्रचंड गर्मी ने पसीना छुड़ाया, दिल्ली में थोड़ा नरम, राजस्थान में सितम

गुरूवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जैसे जैसे दिन चढ़ता जाएगा वैसे वैसे हीट वेव और तेज धूप से हालत खराब रहेगी। मौसम विभाग अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना जता रहा है। जिससे शाम तक गर्मी और तेज धूप हालत पस्त किए रखेगी। न्यूनतम तापमान भी बढ़ जाने से रात में भी गर्मी अपना अहसास कराती रहेगी। शुक्रवार को भी आज जैसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना बनेगी। 

Weather News: भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

मौसम का मिजाज आज रहेगा काफी गर्म 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी अब तेज गर्मी होने लगेगी। 8 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस 69 प्रतिशत रहने से बेचैनी बनी रहेगी। शुक्रवार को भी मौसम हीट वेव देता रहेगा। फिर अगले कुछ दिन थोड़ा नरम रहने के आसार हैं।

Advertisment

Kanpur Weather News : आसमान साफ और रहेगी तेज चमकदार धूप, चार दिन में हो सकता पारा 40 पार

बढ़ने लगेगी अब रात में गर्मी

बुधवार से न्यूनतम तापमान में बढ़त होने लगी है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पहुंच सकता है। जिससे रात भी अब एकदम से गर्म होने लगेंगी। न्यूनतम तापमान अब अब ऐसा ही बने रहने से रातों को नींद भी उड़ने लगेगी। 

Dangerous weather : रहें सावधान, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

आज 5: 53 बजे सूर्योदय, 6:47 पर सूर्यास्त

गुरूवार को सूर्य उदय सुबह 5: 53 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:47 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment
Advertisment