Advertisment

Ghaziabad weather forecast: आज गर्मी से हाल होगा बेहाल, शनिवार से पारा Down

गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहने के आसार हैं। हर एक घंटे बाद तापमान और गर्मी बढ़ती जाएगी। उमस भी बैचेनी बढ़ाए रखेगी। न्यूनतम तापमान और बढ़ने से रात में भी गर्मी परेशान करेगी। शनिवार से मौसम थोड़ा नरम होने के आसार हैं।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहने के आसार हैं। हर एक घंटे बाद तापमान और गर्मी बढ़ती जाएगी। उमस भी बैचेनी बढ़ाए रखेगी। न्यूनतम तापमान और बढ़ने से रात में भी गर्मी परेशान करेगी। शनिवार से मौसम थोड़ा नरम होने के आसार हैं।

झोंकेदार हवाओं और बूंदाबांदी का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

शुक्रवार को सुबह से हीट वेव चलेंगी। दिन चढ़ता जाएगा और तापमान बढ़ता जाएगा। यही हाल दिन ढलने तक बना रहेगा। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री और बढ़ने से रात के समय भी गर्मी बैचेनी बनाए रखेगी। उमस भी रात तक परेशान करती रहेगी। मौसम विभाग अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना जता रहा है। शनिवार से अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना बनेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक कम हो सकता है।

Weather News: भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

आज उमस भी सताएगी और हीट वेव भी

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी अब तेज गर्मी होगी। 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस 66 प्रतिशत रहने से बेचैनी बनी रहेगी। मौसम हीट वेव देता रहेगा। 

मौसमः 20 अप्रैल को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, किसान कटी पड़ी गेहूं फसल का कर लें इंतजाम

Advertisment

आज 5: 53 बजे सूर्योदय, 6:47 पर सूर्यास्त

शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 5: 53 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:47 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

मौसम विभाग ने जारी की, 3 दिन की चेतावनी 

=तेज आधी चमक गरज और बिजली गिरने की चेतावनी

=सोनभद्र मिर्जापुर चंदौली वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज,फतेहपुर, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर,शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, औरैया, जालौन, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सम्भल, बदायूं,हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में चेतावनी जारी।

delhi ncr weather forecast delhi weather today current weather conditions weather imd weather forecast today
Advertisment
Advertisment