गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में सोमवार को दिन में गर्मी थी और तापमान भी बढ़ रहा था। चटख धूप ने भी मौसम गर्म किए रखा था। मंगलवार से हर रोज तापमान बढ़ने लगेगा। हीट वेव चलने लगेंगी। जिससे उमस और गर्मी के चलते हालत पस्त होने लगेगी।
Weather Forecast: मुरादाबाद की हवाओं में आज रहेगी नमी
सोमवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर में तेज धूप होने से गर्मी ने एहसास कराया। उमस का ग्राफ भी 52 प्रतिशत होने से बेचैनी रही। हवा भी 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। मौसम ज्यादा गर्म नहीं था। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री रहा। जिससे रात में अब गर्मी बढ़ने लगी।
Lucknow Weather Forecast : मौसम ने बदला रुख, बढ़ेगा तापमान, पूर्वी हवाएं ला सकती हैं राहत
बढ़ने लगेगा अब न्यूनतम तापमान
सोमवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त होने लगी है। सोमवार को तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिससे रात भी अब एकदम से गर्म होने लगेंगी।
Kanpur Weather News : बनी रहेगी बादलों की आवाजाही, हवाओं के मंद पड़ने से पारा भी पकड़ेगा गति
मौसम का मिजाज आज रहेगा कुछ और गर्म
Ghaziabad weather: अब चढ़ने लगेगा पारा, हीट वेव के लिए रहिए तैयार
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी अब तेज गर्मी होने लगेगी। 13 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस भी कम होकर 60 प्रतिशत रहने से चिपचिपाहट से राहत मिलेगी।