Advertisment

Good News- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, गाजियाबाद से जम्मू सिर्फ एक घंटे में

हिंडन एयरपोर्ट से 22 मार्च से जम्मू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शुरू हो रही है, जो वैष्णो देवी जाने वालों को राहत देगी। इसके अलावा चेन्नई और भुवनेश्वर के लिए भी नई उड़ाने चालू होंगी। इन फ्लाइट्स की बुकिंग पहले से ही 80 प्रतिशत हो चुकी है।

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

गाजियाबाद से माता वैष्णो देवी के दर्शन अब सिर्फ एक दिन में

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से 22 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट शुरू हो रही है।

एक घंटे में माता के दर पर 

जम्मू से कटरा की यह उड़ान महज एक घंटे की होगी। ऐसे में अब लोगों को वैष्णों देवी जाने के लिए दो दिन या तीन दिन की छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - फ्लाइट उतरनी थी हिंडन एयरपोर्ट, पर 50 मिनट लगाती रही हवा में चक्कर

हिंडन से जम्मू की फ्लाइट सुबह 9:45 पर हिंडन से शुरू होगी जो जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह 11:20 बजे पहुंचाएगी। अभी तक यह सुविधा केवल दिल्ली एयरपोर्ट से ही लोगों को मिल रही थी।

Advertisment

शनिवार को नहीं मिलेगी फ्लाइट 

जबकि जम्मू से हिंडन की फ्लाइट दोपहर 1 बजे की होगी जो दोपहर 2:30 पर हिंडन पहुंचाएगी। हिंडन से जम्मू की फ्लाइट शनिवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध होगी। ठीक इसी तरह से जम्मू से हिंडन की भी फ्लाइट शनिवार को छोड़कर रोजाना पैसेंजर्स के लिए उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें - ढाई लाख के कंगन बेच दिए 5 हज़ार में, फिर भी खरीद नहीं पाया आईफोन

चेन्नई भी 22 मार्च को

इसके अलावा 22 मार्च को गाजियाबाद से चेन्नई की भी फ्लाइट शुरू हो रही है। 1 मार्च से ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से गोवा, कोलकाता, बैंगलुरू और फिर मुंबई के लिए कई फ्लाइट शुरू की जा चुकी हैं।

Advertisment

वहीं हिंडन से चेन्नई के लिए दो अलग-अलग समय पर फ्लाइटें शुरू होनी हैं। एक फ्लाइट शाम 3:10 बजे शुरू होगी जो शाम 6:05 बजे पहुंचाएगी। यह भी सुविधा शनिवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें - मेट्रो और नमो भारत स्टेशन के नज़दीक घर बनाना होगा महंगा

शनिवार को हिंडन से चेन्नई के लिए एक फ्लाइट शुरू होगी। यह सुबह 9:45 पर शुरू होगी जो 12:40 पर चेन्नई पहुंचाएगी।

जबकि चेन्नई से हिंडन के लिए पैसेंजर्स को सातों दिन फ्लाइट उपलब्ध मिलेगी। यह शाम 5:15 पर चेन्नई से रवाना होगी और शाम को 8:25 पर हिंडन पहुंचाएगी।

Advertisment
Advertisment
Advertisment