Advertisment

Weather Update बुधवार- कैसा रहेगा आज गाजियाबाद का मौसम

कैसा रहेगा गाजियाबाद का मौसम आने वाले दिनों में क्या बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी कितना रहेगा तापमान कब हो रहा है सूर्यास्त कब हो रहा है सूर्य उदय।

author-image
Kapil Mehra
new gzb weather

कैसा रहेगा बुधवार का मौसम

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद में आज बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 30° सेल्सियस रहेगा।

आज सूर्य उदय सुबह 6:49 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:19 पर होगा 

यह भी पढ़ें - गर्मियों से पहले ही शुद्ध पेयजल संकट, पार्षदों ने लगाई गुहार

Advertisment

दिल्ली-एनसीआर में पारा कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रहा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मुंबई में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने और बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

बढ़ेगा तापमान 

अगले दो दिन तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश से तापमान में फिर गिरावट आएगी। 26 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। उसके बाद 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Advertisment

यह भी पढ़ें - इस महाशिवरात्रि कैसे करें महादेव को प्रसन्न पढ़िए इस खास लेख में

यूपी में बारिश से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा थोड़ा और नीचे जा सकता है। 27 फरवरी से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। यह बारिश अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisment

2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर साफ हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। 26 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें - निगम में भ्रष्टाचार जोरों पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लटकाया जाता है महीनों, रूपयों की होती है मांग

Advertisment
Advertisment