/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/15/fyCVxl11EzgfLodWDNA9.jpg)
नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क
Health : सहजन (मोरिंगा) सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि एक औषधीय वरदान है। आयुर्वेद में इसे अनेक बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। सहजन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व इसे सेहत के लिए अनमोल बना देते हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए यह बेहद लाभकारी माना जाता है। यह फर्टिलिटी बढ़ाने, टेस्टोस्टेरोन का स्तर सुधारने और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं सहजन के प्रमुख फायदे।
पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाता है
गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सहजन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या को बेहतर बनाते हैं, जिससे प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन (शीघ्रपतन) की समस्या से जूझ रहे पुरुषों के लिए सहजन किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल तत्व नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और इस समस्या में सुधार आता है।
Advertisment
यह भी पढ़ें : Lemon benefits in weight loss: तेजी से घटेगा वजन, बस डाइट में इन 3 तरीकों से शामिल कर लीजिए ये खट्टी चीज
Advertisment
टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाए
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के शारीरिक और यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे ऊर्जा, मांसपेशियों की ताकत और यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Advertisment
यह भी पढ़ें : Guava Leaf Tea: महिलाओं के लिए औषधी समान है अमरूद के पत्तों की चाय, जानिए रोजाना पीने के फायदे
स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार
जो पुरुष स्पर्म काउंट कम होने की समस्या से परेशान हैं उनके लिए सहजन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके पोषक तत्व शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता दोनों को बढ़ाते हैं, जिससे संतान प्राप्ति की संभावना भी बढ़ जाती है। सहजन को अपनी डाइट में शामिल करके पुरुष कई स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। यह न सिर्फ यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए इस गुणकारी सब्जी को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और बेहतरीन सेहत पाएं।
Advertisment