Advertisment

मुंह का सूखना हो सकता है इस बीमारी के संकेत, नजरअंदाज न करें यह लक्षण

मुंह का बार-बार सूखना या लार का कम बनना कोई साधारण समस्या नहीं है। यह शरीर में पानी की कमी, मधुमेह, या थायरॉयड जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। कई बार कुछ दवाओं के सेवन से भी लार ग्रंथियों का काम प्रभावित होता है, जिससे मुंह सूख जाता है।

author-image
YBN News
drymouth

drymouth Photograph: (IANS)

नई दिल्ली। मुंह का बार-बार सूखना या लार का कम बनना कोई साधारण समस्या नहीं है। यह शरीर में पानी की कमी, मधुमेह, या थायरॉयड जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। कई बार कुछ दवाओं के सेवन से भी लार ग्रंथियों का काम प्रभावित होता है, जिससे मुंह सूख जाता है। लगातार सूखापन रहने से दांतों में कीड़े लगना, बदबू आना और स्वाद में बदलाव जैसी परेशानियां भी होती हैं। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही कारण का पता लगाकर समय पर इलाज किया जा सके। 

बीमारियों का संकेत

मालूम हो कि बदलते मौसम या हार्मोन के असंतुलन होने से शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस होते हैं। कभी मुंह सूखने लगने लगता है, जीभ कसैली हो जाती है, या बार-बार पानी पीने के बाद भी मुंह में सूखापन लगता है। इसे डिहाइड्रेशन भी माना जा सकता है, लेकिन इसके अलावा भी ये लक्षण शरीर में कई तरह की बीमारियों के संकेत देते हैं।

पित्त और वात के असंतुलन

आयुर्वेद में मुंह के शुष्क होने को "मुख शोष" कहा गया है, जिसे शरीर में पित्त और वात के असंतुलन से जोड़कर देखा गया है। इसके अलावा पाचन की प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी से भी मुंह सूखने लगता है और शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। साथ ही बार-बार प्यास लगना निर्जलीकरण का संकेत देता है, लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा लंबे समय तक बनी रहती है तो मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।

कठिनाइयों का सामना

मुख शुष्क होने पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। निगलने में परेशानी होती है, बोलने में परेशानी होती है, मुंह में छाले भी हो जाते हैं और पेट में जलन भी होती है। अगर पेट में लगातार जलन बनी रहती है और मुख शुष्क रहता है तो ये अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। आयुर्वेद में मुख के शुष्क होने की स्थिति से निपटने के लिए घरेलू उपाय बताए गए हैं, जो इन सभी लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करेंगे। शहद का सेवन मुख शुष्क की स्थिति में अच्छा रहता है। शहद में नमी और मिठास होती है, जो मुख के पीएच को बनाए रखती है और मुख कम चटकता है।

Advertisment

लक्षणों से राहत

मुख के शुष्क होने की स्थिति में ऑयल पुलिंग करना भी अच्छा रहेगा। इसके लिए नारियल तेल या बादाम तेल को एक चम्मच लेकर मुंह में घुमाएं और बाहर निकाल दें। इससे मुंह की शुष्कता भी कम होगी और ओरल हाइजीन भी बनी रहेगी। इसके अलावा गुनगुना पानी पीना भी अच्छा रहेगा। अगर पानी में धनिए के बीज मिला दिए जाएं तो शुष्कता में जल्दी आराम मिलेगा।

दवाइयां और तनाव लेने से बचें

शरीर के लिए सही मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। ऐसी स्थिति में पानी थोड़े-थोड़े समय में पीते रहें और रोजाना नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी पीने से पेट का पाचन भी ठीक रहेगा और शरीर ठंडा बना रहेगा।

मुख शुष्क होने पर घी का सेवन करना लाभकारी होगा। घी में अपना चिकनापन और नमी होती है, जो मुख को शुष्क होने नहीं देती। घी का इस्तेमाल खाने में या दूध के साथ किया जा सकता है। कुछ ऐसी सावधानियां भी हैं जिन्हें मुख शुष्क होने पर बरतना चाहिए। मुख के शुष्क होने की स्थिति में चाय, कॉफी, डिब्बाबंद पेय पदार्थ, ज्यादा मसालेदार खाना, हाई डोज की दवाइयां और तनाव लेने से बचें।

Advertisment

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment