Advertisment

World Brain Day: जानिए हर उम्र में कैसे रखें दिमाग को फिट और एक्टिव? क्या है इस वर्ष की थीम

दिमाग हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है, जो हमारे बोलने, चलने, करने जैसे सभी कामों को कंट्रोल करता है। लेकिन, इसके बावजूद भी अक्सर हम लोग अपने दिमाग के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
World Brain Day
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

प्रतिदिन होने वाली घटनाओं को याद रखना, क्या किया था क्या करना है? इसके बारे में सोचना, आने वाले कल को लेकर परेशान होना तो बीते कल की चीजों को लेकर तनाव में रहना। ये सब काम हमारा दिमाग सारा दिन करता है। दिमाग हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है, जो हमारे बोलने, चलने, करने जैसे सभी कामों को कंट्रोल करता है। लेकिन, इसके बावजूद अक्सर हम लोग अपने दिमाग के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं, ऐसा क्या करें, जिससे शरीर फिट रहे, बीमारियां दूर रहे, इस बारे में हम सब सोचते हैं। लेकिन, दिमाग को स्वस्थ कैसे रखें, दिमाग से जुड़ी बीमारियों से कैसे बचाव करें, अक्सर इस बारे में सोचना ही भूल जाते हैं। इसलिए, ब्रेन हेल्थ को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने और इसके महत्व को बताने के लिए हर साल 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है। 

विश्व मस्तिष्क दिवस 2025 थीम

विश्व मस्तिष्क दिवस 2025 की थीम "सभी उम्र के लोगों के लिए ब्रेन हेल्थ" है। यह थीम भ्रूण से लेकर बुढ़ापे तक, सभी लोगों के दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है। इस थीम का उद्देश्य लोगों के बीच ब्रेन हेल्थ को लेकर जागरुकता बढ़ाना, लोगों को शिक्षित करना और सभी उम्र के लोगों में ब्रेन हेल्थ की सही देखभाल को लेकर पहुंच बनाना है। बता दें कि साल 2024 में "ब्रेन हेल्थ फॉर ऑल" थीम थी, जो ब्रेन हेल्थ से जुड़े मुद्दे पर जागरुकता फैलने से जुड़ी थीं। हर साल इस दिन के लिए तय की जाने वाली थीम विश्व स्तर पर लोगों को ब्रेन हेल्थ के लिए जागरुक करने पर जोर देता है।

मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरुकता

विश्व मस्तिष्क दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में दिमाग के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। दिमाग से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को समाज में सम्मान दिलाना और सही इलाज लोगों तक पहुंचाना है। दिमाग हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन अक्सर लोग इसे ही नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में लोगों के लिए ब्रेन हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है।

दुनिया भर में लाखों लोग दिमाग से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें अल्जाइमर, पार्किंसन, ब्रेन स्ट्रोक, डिमेंशिया और मेंटल डिसऑर्डर जैसे समस्याएं शामिल हैं। इन बीमारियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, वर्ल्ड ब्रेन डे इस तरह की समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

Advertisment

क्यों मनाया जाता है विश्व मस्तिष्क दिवस?

साल 2014 में इंटरनेशनल बैक एंड न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स और वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजिकल सोसाइटीज ने मिलकर वर्ल्ड ब्रेन डे मनाने की शुरुआत की थी। इन संस्थाओं ने पाया कि समाज में ब्रेन और नर्व सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के बारे में कम जागरुकता है, जिसे बढ़ाने की बहुत जरूरत है। कई बार लोगों को दिमाग से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके बारे में सही समय पर पता नहीं चलता है, क्योंकि उन्हें उन बीमारियों के बारे में कम जानकारी या न के बराबर जानकारी होती है, जिसके कारण इन बीमारियों का इलाज सही समय पर नहीं हो पाता है।

इसके बाद से हर साल 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवसके रूप में मनाए जाने लगा। इस दिन कई तरह के कार्यक्राम आयोजिक किए जाते हैं, जिसमें डॉक्टर और एक्सपर्ट्स द्वारा ब्रेन हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर बात की जाती है और लोगों में जागरुकता फैलाई जाती है।  Brain Health for All Ages | World Brain Day 2025 | Health Advice | Health and Fitness | get healthy

Brain Health for All Ages World Brain Day 2025, HEALTH Health Advice Health and Fitness get healthy
Advertisment
Advertisment