Advertisment

बच्चों में दूध की कमी से शारीरिक विकास प्रभावित, जानें प्रोटीन और कैल्शियम बढ़ाने के तरीके

बच्चों के स्वस्थ शारीरिक विकास के लिए दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन बेहद जरूरी है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है , प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। बच्चे दूध नहीं पीते तो हड्डियों और दांतों का विकास प्रभावित हो सकता है।

author-image
YBN News
milkhealth

milkhealth Photograph: (IANS)

नई दिल्ली। बच्चों के स्वस्थ शारीरिक विकास के लिए दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन बेहद जरूरी है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बच्चे दूध नहीं पीते हैं तो उनका हड्डियों और दांतों का विकास प्रभावित हो सकता है। अभिभावक बच्चों के आहार में पनीर, दही, सोया, अंकुरित अनाज और हरी सब्जियों को शामिल करें। नियमित पोषणयुक्त आहार और सक्रिय जीवनशैली से बच्चे का विकास सही गति से होगा और स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

दूध का सेवन जरूरी

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए दूध का सेवन जरूरी होता है, लेकिन कुछ बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं या लैक्टोज असहिष्णुता (डेयरी उत्पादों से होने वाली एलर्जी) की वजह से दूध नहीं पी पाते। शरीर के लिए दूध उतना ही जरूरी होता है, जितना भोजन। इसके अलावा, मांसाहार पसंद करने वाले अंडे और मछली से भी इसकी पूर्ति कर सकते हैं। चिकन और मटन में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, लेकिन बच्चों को ऐसे आहार कम मात्रा में दें क्योंकि उनका पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है।

शरीर में कई तरह के विकार

ऐसे में बच्चों के शरीर में कई तरह के विकार होने की संभावना बनी रहती है। दूध में प्रोटीन, भरपूर मात्रा में कैल्शियम और बी12 पाया जाता है। अगर बच्चे दूध नहीं पीते हैं, तो उन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्या, कुछ स्किन संबंधी समस्या, मांसपेशियों में कमजोरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता का क्षीण होना और पेट संबंधी विकार हो सकते हैं।

ऐसे में बच्चों को दूध की बजाय दूसरी चीजों के जरिए कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है। दाल हमारे भोजन का मुख्य स्रोत है, और दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, ऐसे में दूध के बदले बच्चों को दालों से बनी चीजें खिला सकते हैं। इसके लिए मुख्यत: हरी मूंग दाल, मसूर दाल, और काले और सफेद चने का इस्तेमाल कर सकते हैं। साबुत दालों को अंकुरित कर चाट के रूप में बच्चों को दिया जा सकता है, या दाल और चने के कबाब भी बनाए जा सकते हैं।

Advertisment

सूखे मेवे भी प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना होते हैं। बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और खरबूज के बीज में मिनरल्स और ओमेगा-3 होता है। अखरोट में सबसे ज्यादा ओमेगा-3 होता है, जो मांसपेशियों के विकास और दिमाग के विकास के लिए अच्छा होता है।

दूध से बने पदार्थ

दूध से बने पदार्थ भी प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति को पूरा करते हैं। दूध की बजाय पनीर, छेना, और दही का सेवन किया जा सकता है। बच्चों के लिए दही और सब्जियों के साथ रायता और पनीर के पराठे भी बनाए जा सकते हैं। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से भी दूध की कमी को पूरा किया जा सकता है। अश्वगंधा चूर्ण, बाला और शतावरी जैसी जड़ी-बूटियां वैसा ही कार्य करती हैं, जैसा दूध करता है। इनमें मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने की ताकत होती है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment
Advertisment