Advertisment

Cambodia ने Pakistan से मांगी मदद, बोला-Thailand के हमले रुकवाओ

Cambodia and Thailand Conflict Live Update: Thailand ने सीमा विवाद को लेकर Cambodia पर हमला कर दिया है। इसके मद्देनजर Cambodia ने Pakistan से मदद मांगी है।

author-image
Ranjan Kumar
Cambodia and Thailand Conflict

कंबोडिया और थाईलैंड जंग

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष समाप्त होने के बाद अब कंबोडिया और थाईलैंड (Cambodia and Thailand Conflict) में युद्ध छिड़ गया है। थाईलैंड ने कंबोडियाई सैनिकों की फायरिंग के जवाब में उसके सैन्य ठिकानों पर एफ-16 फाइटर जेट से भारी बमबारी की है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट (Cambodia PM Hun Manet) ने आज सुबह जंग की पुष्टि की। हुन मानेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, थाईलैंड के साथ बढ़ते तनाव के बीच नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कंबोडिया हमेशा से शांतिपूर्ण तरीकों से विवादों को सुलझाने के अपने सिद्धांत पर कायम रहा है, लेकिन इस स्थिति में हमारे पास सशस्त्र आक्रमण का सैन्य बल से जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वहीं, उन्होंने पाकिस्तान से युद्ध रुकवाने के लिए मदद की भी मांग की है। 

सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट (Cambodia PM Hun Manet) ने यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (United Nations Security Council) के अध्यक्ष असीम इफ्तिखार अहमद को पत्र लिखकर कहा कि थाईलैंड द्वारा किए गए अत्यंत गंभीर आक्रमणों को देखते हुए आपसे थाईलैंड के आक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह करता हूं। फिलहाल अध्यक्ष होने के नाते पाकिस्तान के पास यूएनएससी की बैठक बुलाने की शक्ति है। दूसरी ओर थाईलैंड ने कंबोडिया से पीछे हटने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर  तनाव बढ़ाने की धमकी दी है। 

प्रेह विहेयर मंदिर को लेकर विवाद

Advertisment

थाईलैंड के अधिकारियों का दावा है कि कंबोडियाई सेना थाई क्षेत्र में भी घुसपैठ कर चुकी है। कंबोडिया का आरोप है कि थाईलैंड ने सीमा के कंबोडियाई हिस्से में काफी ज्यादा बल का प्रयोग किया है। दरअसल, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच 11वीं सदी में बने प्रेह विहेयर मंदिर (Preah Vihear Temple) को लेकर विवाद चल रहा है। मंदिर कंबोडिया-थाईलैंड सीमा के पास है, जिस पर दोनों देश दावा करते हैं। 1962 में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा बताया था। थाईलैंड ने अब भी मंदिर से सटे इलाके पर दावा रखा है। इसे लेकर दोनों देशों में झड़प होती रहती है। कंबोडिया आरोप लगाता रहता है कि थाईलैंड उसकी सीमा में सड़कें और चौकियां बना रहा। वहीं, थाईलैंड का कहना है कि वह अपने क्षेत्र में काम कर रहा है।

 Global Conflict Thailand Cambodia Conflict 2025

thailand Global Conflict Thailand Cambodia Conflict 2025 Cambodia
Advertisment
Advertisment