Advertisment

चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी पर भड़का ड्रैगन, ट्रंप को दिया कड़ा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नाटो देशों पर रूस के तेल खरीदारों पर टैरिफ लगाने का दबाव डालने के बाद, चीन ने अमेरिका को कड़ा और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वह न तो युद्ध की योजना बनाता है और न ही युद्ध में भाग लेता है। 

author-image
Mukesh Pandit
DONALD TRUMP-2025-09-06

Photograph: (YBN)

वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की रट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रंप द्वारा नाटो देशों पर रूस के तेल खरीदारों पर टैरिफ लगाने का दबाव डालने के बाद, चीन ने अमेरिका को कड़ा और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वह न तो युद्ध की योजना बनाता है और न ही युद्ध में भाग लेता है। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि नाटो देशों को यूक्रेन संघर्ष खत्म करने में मदद के लिए चीन पर 50 से 100 प्रतिशत शुल्क लगाना चाहिए। 

ट्रंप के टैरिफ को लेकर चीन का कड़ा जवाब

चीन द्वारा अमेरिका पर यह कटाक्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नाटो सदस्यों से रूस से तेल खरीद रोकने तथा मास्को के सबसे बड़े खरीदारों में से एक चीन पर 100 प्रतिशत तक प्रतिबंध लगाने का आग्रह करने के कुछ ही घंटों बाद आया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्लोवेनिया की राजकीय यात्रा के दौरान, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता और प्रतिबंध केवल उन्हें जटिल बनाते हैं।

नाटो देशों से ट्रंप का अनुरोध 

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों से कहा कि, वह रूस से तेल खरीदना बंद करे। G-7 देशों से रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शुल्क लगाने का अनुरोध किया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि वह रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, बर्शते सभी नाटो देश सहमत हो जाएं और ऐसा ही करना शुरू कर दें तथा मास्को से तेल खरीदना बंद कर दें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जीत के लिए नाटो की प्रतिबद्धता ''100 प्रतिशत से बहुत कम रही है, और कुछ लोगों द्वारा रूसी तेल की खरीद चौंकाने वाली है।'' उन्होंने कहा, ''यह रूस के साथ आपकी बातचीत की स्थिति और सौदेबाजी की शक्ति को बहुत कमजोर करता है।'' ट्रंप ने कहा कि जब नाटो देश सहमत होंगे, तो वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

ट्रंप ने कहा, रूस से तेल मत खरीदो 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने से ''इस घातक, लेकिन हास्यास्पद युद्ध को खत्म करने में बहुत मदद मिलेगी।'' उन्होंने कहा, ''चीन का रूस पर मजबूत नियंत्रण और पकड़ है, और ये शक्तिशाली शुल्क उस पकड़ को तोड़ देंगे।'' ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध ''उनका संघर्ष नहीं है'' और अगर वह राष्ट्रपति होते तो यह संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होता।

'यह बाइडेन और जेलेंस्की का युद्ध

Advertisment

उन्होंने कहा, ''यह बाइडेन और जेलेंस्की का युद्ध है। मैं यहां केवल इसे रोकने और हजारों रूसी और यूक्रेनी लोगों की जान बचाने के लिए हूं... अगर नाटो मेरे कहे अनुसार करता है, तो युद्ध जल्दी खत्म हो जाएगा और उन सभी की जान बच जाएगी! अगर नहीं, तो आप मेरा और अमेरिका का समय, ऊर्जा और पैसा बर्बाद कर रहे हैं.'' अमेरिका ने चीन से आयात पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाया है, जबकि बीजिंग ने वाशिंगटन से आयात पर 10 प्रतिशत कर लगाया है। donald trump | Donald Trump Claims | Donald Trump China Claim | donald trump news

donald trump news Donald Trump China Claim Donald Trump Claims donald trump
Advertisment
Advertisment