Advertisment

Nuclear Sites पर मची भीषण तबाही...हमले के बाद Trump ने बताया Iran का हाल

अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों पर हमला कर ईरान-इसराइल युद्ध में सीधी एंट्री ली। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सबसे बड़ा नुकसान भूमिगत संरचनाओं को हुआ है।

author-image
Pratiksha Parashar
donald trump
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कअमेरिका ने रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करके ईरान-इसराइल युद्ध में सीधे एंट्री की है। परमाणु ठिकानों पर हमले को ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ नाम दिया गया है, जिसमें अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। बंकर बस्टर बमों ने ईरान में भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की पुष्टि करते बताया कि ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान जमीन के नीचे हुआ है, जहां संरचनाएं सामान्य बमों से सुरक्षित मानी जाती थीं।

Advertisment

ट्रंप बोले- जमीन से नीचे हुआ नुकसान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा, "सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान में सभी परमाणु स्थलों को भारी क्षति हुई है। विनाश एक सटीक शब्द है! दिखाई गई सफ़ेद संरचना चट्टान में गहराई से धंसी हुई है, यहां तक कि इसकी छत भी ज़मीन से काफ़ी नीचे है, और आग से पूरी तरह सुरक्षित है। सबसे ज़्यादा नुकसान ज़मीन से काफ़ी नीचे हुआ। बुल्सआई!!!"

Advertisment

व्हाइट हाउस में हाई लेवल बैठक

इस हमले के बाद अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ यह बैठक भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी, जिसमें ईरान के साथ तनाव और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

ट्रंप का अमेरिका में विरोध

Advertisment

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन अमेरिका में ही ट्रंप के इस फैसले का विरोध हो रहा है। रिपब्लिकन पार्टी के भीतर असहमति के सुर उभर रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे संसद की अनदेखी और अमेरिकी सैनिकों को अनावश्यक खतरे में डालने वाला बताया है। न्यूयॉर्क में लोग सड़कों पर उतरे हैं और ट्रंप के फैसले का विरोध कर रहे हैं। 

मिडिल ईस्ट में बढ़ा सुरक्षा अलर्ट

हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और कतर जैसे देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मौजूदगी के चलते इन देशों में बंकर तैयार किए जा रहे हैं और सुरक्षा घेरे को मजबूत किया गया है। बहरीन में नागरिकों को मुख्य सड़कों से दूर रहने की सलाह दी गई है और सरकारी दफ्तरों में से 70% कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है।  iran israel war | america | donald trump 

iran israel war america donald trump
Advertisment
Advertisment