Advertisment

भारतीयों को बंधक बनाकर करा रहे साइबर अपराध, Cambodia कैसे बना Cyber Fraud का केंद्र?

दक्षिण-पूर्व एशिया में कंबोडिया साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी का एक प्रमुख केंद्र है। भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर कांबोडिया पहुंचाया और उन्हें बंधक बना लिया जा रहा।

author-image
Ranjan Kumar
Cambodia Human Trafficking
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड के साथ संघर्ष झेल रहा कंबोडिया  दक्षिण-पूर्व एशिया में साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी का एक प्रमुख केंद्र है। भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर कांबोडिया पहुंचाया और उन्हें बंधक बना लिया जा रहा। इसके बाद मजबूर करके उनसे साइबर अपराध कराया जा रहा है। भारतीय एजेंटों की मदद से मानव तस्करी का यह पूरा नेटवर्क चल रहा। इस मामले में भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया उर्फ बलवंत सिंह कटारिया बड़ा नाम है।  

3075 लोग गिरफ्तार 

अभी यह मामला सुर्खियों में है, क्योंकि कंबोडिया में 27 जून से 22 जुलाई तक साइबर क्राइम सेंटरों पर हुई छापेमारी में 3075 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें 105 भारतीय और 81 पाकिस्तानी लोग हैं। इनसे लैपटॉप, मोबाइल, ड्रग्स और फर्जी पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय साइबर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई में कंबोडिया पुलिस को सहयोग किया है। रेड कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट के आदेश पर छापेमारी की गई थी।

बेरोजगारों और कम पढ़े लोगों को काम का देते हैं झांसा

कंबोडिया में मानव तस्करी के लिए भारत के बेरोजगारों और कम पढ़े युवाओं को डाटा एंट्री, कॉल सेंटर या कंपनी में नौकरियों का लालच देकर कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे देशों में पहुंचाया जाता है। इन ऑफर को इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम समेत सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रसारित किया जाता है। जो जाल में फंस जाते हैं, उनको सिंगापुर, थाईलैंड या दुबई के रास्ते कंबोडिया  ले जाया जाता है। उनके पासपोर्ट छीनकर उन्हें साइबर क्राइम सेंटरों में कैद कर लिया जाता है। फिर उनको क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, क्रिप्टोकरेंसी घोटाले, हनीट्रैप और डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम करने के लिए मजबूर किया जाता है। ये काम नहीं करने पर सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ हिंसा करते हैं।

गुरुग्राम का रहने वाला है बॉबी कटारिया

बॉबी कटारिया गुरुग्राम का रहने वाला है। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए लोगों को विदेश में नौकरियों का झांसा दिया। वह संगठित मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। गुरुग्राम पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मिलकर 27 मई 2024 को बॉबी को गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित कांसियेंट वन मॉल स्थित उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया था।

Advertisment

Thailand Cambodia news | Thailand Cambodia war | cyber crime | cyber fraud 

Cambodia Thailand Cambodia news Thailand Cambodia war cyber crime cyber fraud
Advertisment
Advertisment