Advertisment

Iran Parliament ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने को दी मंजूरी, भारत पर क्या होगा असर?

अमेरिकी हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है और भारत पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
Iran Parliament approves proposal to close Strait of Hormuz

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Iran- Israel War: ईरान की संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अब ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद लेगी। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका ने हाल ही में ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इससे पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं तेजी से बढ़ गई हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है अहम?

Iran- Us Confrontation: यह जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री तेल मार्गों में से एक है। इसकी चौड़ाई मात्र 33 किलोमीटर है, जिससे इसे रोकना बेहद आसान हो जाता है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के मुताबिक, 2024 में समुद्री तेल व्यापार का 25 प्रतिशत और LNG का 20 प्रतिशत यहीं से होकर गुजरा। यदि ईरान इसे बंद करता है, तो वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल आ सकती है।

Advertisment

भारत पर असर: तेल की कीमतें बढ़ेंगी, विकल्प तैयार

Israel- Iran war: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और इसका एक बड़ा हिस्सा मध्य पूर्व से आता है।EIA रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज से जाने वाला 69 प्रतिशत तेल भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों को भेजा गया था। अगर यह मार्ग बाधित होता है, तो भारत को तेल मिलना संभव रहेगा, लेकिन कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। इससे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

भारत सरकार की तैयारी

Advertisment

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत सरकार ने बैकअप प्लान तैयार कर लिया है। विंदुवार जानिए क्या है भारत सरकार का बैकअप प्लानः

  • फारस की खाड़ी के बाहर से तेल आयात बढ़ाने की योजना
  • रिफाइन्ड प्रोडक्ट्स के निर्यात में कटौती
  • रूस, अमेरिका और अफ्रीका से आयात को प्राथमिकता

Iran Israel conflict 2025 | iran israel war | us iran conflict | us iran war

us iran war Iran Israel conflict 2025 iran israel war us iran conflict
Advertisment
Advertisment