/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/24/donald-trump-benjamin-netanyahu-and-ayatollah-ali-khamenei-2025-06-24-08-12-09.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बीते 13 जून को शुरू हुए इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को लेकर अब एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ईरानी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरह से यू- टर्न लेते हुए इजरायल- ईरान युद्धविराम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा- दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। यह संघर्ष बीते 12 दिनों से जारी था, जिसमें इजरायल को अमेरिका का समर्थन भी मिला। अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर पलटवार किया। इससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया था।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/12/8zcjREGOZ767EMVJqtAu.jpg)
Truth Social पर बताया युद्धविराम का पूरा शिडयूल
ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट में लिखा, "अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान आधिकारिक रूप से युद्धविराम की शुरुआत करेगा, और इसके 12 घंटे बाद इजरायल भी संघर्ष विराम करेगा। यानी 24 घंटे बाद यह युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने कहा, "यह एक ऐसा युद्ध था जो कई वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को तबाह कर सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भविष्य में भी ऐसा नहीं होगा।" उन्होंने दोनों देशों को बधाई देते हुए कहा कि "इस संघर्ष को समाप्त करने में उन्होंने साहस और समझदारी दिखाई है।"