Advertisment

डर के मारे पगला गए हैं Pakistan के हुक्मरान, अब्बासी के बाद अब नजर सेठी की धमकी,

"पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की परमाणु धमकियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के नेताओं की बौखलाहट आग में घी डालने का काम कर रही है।

author-image
Dhiraj Dhillon
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नजम सेठी

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान के बेनकाब होने के बाद भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान डर गया है। कही कुछ भी लेकिन असलियत यह है कि दुनिया भर से आतंक के खिलाफ भारत को मिल रहे समर्थन से पाकिस्तान की हवा खराब है। पाकिस्तानी हुक्मरान इस कदर डर गए हैं कि परमाणु हमले की धमकी देने लगे हैं। दरअसल ऐसा करके पाकिस्तान ये चाहता है कि विश्व समुदाय परमाणु हमले से डर कर उसके प्रति नरम रुख अपनाए, लेकिन आतंक की सरपरस्ती करने वाले पाकिस्तान के साथ कोई आने को तैयार नहीं है। दुनिया का कोई भी ताकतवर देश आतंक की पैरवी नहीं कर सकता। 

Advertisment

जानिए नजम सेठी ने क्या कहा

पाकिस्तान के एक बार फिर बेनकाब होने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और इससे पाकिस्तान के नेता घबराए हुए हैं। इसलिए पाकिस्तान के नेताओं ने भारत को धमकियां देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नजम सेठी का है। उन्होंने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध लंबे समय तक चलता है, तो पाकिस्तान, भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। नजम सेठी ने कहा, “अगर युद्ध कुछ दिन चलता है, तो पाकिस्तान भारत पर हावी नहीं हो सकता, लेकिन यदि युद्ध लंबा चला, तो पाकिस्तान परमाणु हमले का विकल्प इस्तेमाल कर सकता है। भारत को यह डर है कि हम कुछ भी कर सकते हैं।”

हनीफ अब्बासी भी दे चुके हैं धमकी

Advertisment
नजम सेठी से पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, "अगर भारत ने हमारा पानी बंद किया, तो हमें जंग के लिए तैयार रहना होगा। हमारे पास गौरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइल और 130 परमाणु हथियार हैं, और ये सारे हथियार भारत के खिलाफ तैयार किए गए हैं।" हनीफ अब्बासी की यह धमकी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की आक्रामक नीति को दर्शाने ज्यादा पाकिस्तानी नेताओं के जहन में पनप रहे डर को दर्शाता है।

धमकियों ने नहीं डरने वाला भारत

पाकिस्तान की इन गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। भारत ने अपनी स्थिति को और भी मजबूत किया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने 1960 के सिंधु जल संधि को खत्म करने का निर्णय लिया है, और इसके साथ ही पाकिस्तान के सभी अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भी खोजकर देश से निकाला दिया जा रहा है। उनके वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं। सरकार किसी भी प्रकार की उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है। अब यह देखना होगा कि यह तनाव किस दिशा में बढ़ता है।
pakistan | India Pakistan conflict | india pakistan latest tension | India Pakistan Relations | India Pakistan Tension | pakistani reaction
pakistan pakistani reaction India Pakistan Relations India Pakistan Tension india pakistan latest tension India Pakistan conflict
Advertisment
Advertisment