Advertisment

Israel- Iran War: ईरान के समर्थन में रूस, पुतिन बोले- तेहरान को हर संभव मदद

ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच रूस ने ईरान को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी हमलों की कड़ी आलोचना की और ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात में संकट समाधान पर चर्चा की।

author-image
Dhiraj Dhillon
Putin- Donald Trump

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Israel- Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने सोमवार को वैश्विक अशांति की आहट और तेज कर दी है। अमेरिकी हमले के बाद रूस ने ईरान को खुला समर्थन देते हुए कहा है कि वह तेहरान को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ईरान को किस प्रकार की मदद चाहिए, इसका फैसला खुद तेहरान करेगा और रूस उस अनुरोध का सम्मान करेगा। पेसकोव ने बताया कि मॉस्को ने ईरान को मध्यस्थता की पेशकश भी की है, जिसे उन्होंने एक "ठोस समर्थन" बताया। उन्होंने कहा, "हमने दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से ईरान के पक्ष में अपनी स्थिति रखी है। यह भी समर्थन का एक अहम संकेत है।"

पुतिन ने की अमेरिका की तीखी आलोचना

Iran-US confrontation:रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के दौरान कहा कि यह हमला "बेवजह और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा" है।पुतिन ने कहा, "आप ऐसे समय रूस आए हैं जब आपका देश और पूरा पश्चिम एशिया गंभीर संकट से गुजर रहा है। रूस, ईरानी जनता की हर स्तर पर मदद के लिए तैयार है।" रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हालिया बातचीत में ईरान का मुद्दा कई बार उठा है। इसका सीधा संकेत है कि यह क्षेत्रीय टकराव अब वैश्विक स्तर पर बड़ा भू-राजनीतिक संकट बनता जा रहा है।

तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा

बता दें कि इजरायल- ईरान युद्ध में अमेरिका के सैन्य दखल के साथ ही दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का संकट गहराने लगा था, उसका बड़ा कारण यह है कि रूस पहले अमेरिका को इस तरह की एक्टिविटी से बचने की नसीहत दे चुका था, लेकिन अमेरिका ने उसके बाद भी सैन्य ह‌स्तक्षेप कर दिया। बता दें कि ईरान-इजरायल संघर्ष के दसवें दिन रविवार को अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया था, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। 

ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात की और अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों को "अनुचित और बेबुनियाद" करार दिया। उन्होंने कहा कि रूस ईरानी जनता की हरसंभव मदद करेगा। दोनों नेताओं ने मौजूदा संकट से निपटने के उपायों पर चर्चा की।
Iran Israel conflict 2025 | iran israel war | us iran conflict | us iran war | putin | russia
russia putin us iran war Iran Israel conflict 2025 iran israel war us iran conflict
Advertisment
Advertisment