/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/30/burkina-faso-terrorist-attack-2025-07-30-08-27-59.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकी हमला हुआ है। इसमें 50 सैनिकों की मौत हो गई। 100 आतंकियों ने डार्गो में बने मिलिट्री बेस पर गोलीबारी की। इसमें जमात अल-नस्ल वाल-मुस्लिमीन (JNIM) नाम के आतंकी संगठन का हाथ बताया जा रहा। हमलावरों ने सैन्य ठिकानों पर लूटपाट कर उन्हें जला दिया। इसको लेकर सरकार से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बेस का सामान लूट लिया
सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने बेस पर आकर तबाही मचा दी। उन्होंने बेस का सामान लूट लिया। उनके पास काफी संख्या में हथियार थे। हमले की जानकारी मीडिया को एक लीडर की तरफ से दी गई। मिलिट्री की तरफ से बयान नहीं आया है। हमले में अल-नस्ल वाल-मुस्लिमीन (JNIM) नाम के आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।
बाहरी क्षेत्रों में किए जा रहे हमले
इसके पहले भी बुर्किना में ऐसे हमले हो चुके हैं। हमले ऐसी जगह पर किए जा रहे हैं, जो बाहरी क्षेत्रों में हैं। इस देश में स्थिति जिस तरह की दिख रही, उससे सरकार का तख्तापलट होने का अंदेशा है। इसके पहले सैन्य नेता इब्राहिम त्राओरे ने सुरक्षा को देखते हुए नई टीम का गठन किया था। इसके बाद भी ऐसे हमले कम नहीं हो रहे हैं
Terrorist attack | terrorist | africa | south africa