Advertisment

Trump बोले- मेरी धमकी के बाद Thailand और Cambodia सीजफायर के लिए तैयार, Congress ने कही ये बात

अब अमेरिका ने थाईलैंड-कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष में मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्ध में कई लोगों की जान जा रही है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

author-image
Ranjan Kumar
TRUMP

DONALD TRUMP NEWS UPDATES

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। अब अमेरिका (America) ने थाईलैंड-कंबोडिया (Thailand–Cambodia) के बीच जारी संघर्ष में मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने कहा कि युद्ध में कई लोगों की जान जा रही है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो व्यापार समझौते पर जो बात चल रही है, वो हमे रोकनी होगी। ट्रंप (Trump) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि मैंने अभी-अभी कंबोडिया के पीएम से बात की, ताकि थाईलैंड (Thailand) के साथ चल रहे युद्ध को रोका जा सके। हम इन दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन युद्ध की स्थिति इस समझौते को लेकर आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं हैं। 

थाईलैंड ने ठुकरा दी थी चीन की मध्यस्थता 

ट्रंप ने थाईलैंड (Thailand) के कार्यवाहक पीएम से भी बात की है। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत अच्छी बातचीत रही है। कंबोडिया की तरह थाईलैंड भी तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है। अब मैं यही संदेश कंबोडिया के पीएम वापस देने जा रहा हूं। बता दें, थाईलैंड (Thailand) ने चीन की मध्यस्थता ठुकरा दी थी। थाईलैंड ने कहा था कि यह मुद्दा वो द्विपक्षीय बातचीत से सुलझ सकता है। थाईलैंड (Thailand) के अधिकारियों ने बताया था कि थाईलैंड, कंबोडिया के साथ सैन्य संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की बयान सीधी बातचीत को प्राथमिकता देता है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने के लिए चीन समेत कई देशों ने मध्यस्थता की पेशकश की थी।

थाईलैंड में 27 और कंबोडिया में 15 लोगों की मौत

हमले में अब तक थाईलैंड (Thailand) में 27 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कंबोडिया (Cambodia) में भी 15 लोग मारे गए हैं। दोनों देशों की लड़ाई में लड़ाकू विमानों, तोप-गोलों और जमीनी सेना का इस्तेमाल हो रहा है। थाईलैंड बॉर्डर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है। खबर आई थी कि कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद तत्काल सीजफायर की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया (Cambodia) के राजदूत ने कहा था कि कंबोडिया ने बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का अनुरोध किया है और हम विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का भी आह्वान करते हैं।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

Advertisment

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि अब राष्ट्रपति ट्रंप कंबोडिया और थाईलैंड के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं। इस अवसर का उपयोग 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम का दावा करने के लिए कर रहे हैं। दरअसल, ट्रंप के दावों को लेकर भारत में विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रहा है। दो दिन पहले केंद्र सरकार ने संसद में जवाब भी दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

DonaldTrump | Donald Trump ceasefire comment | Thailand Cambodia war 

DonaldTrump Donald Trump ceasefire comment trump Thailand Cambodia war
Advertisment
Advertisment