Advertisment

7 महीने में 6 युद्ध देख चुकी दुनिया, India-PaK से Cambodia- Thailand War तक इतनों की गई जान

Wars in 2025: इस साल अब तक दुनिया में कई देशों के बीच जंग हो चुकी है। एक दिन पहले ही थाईलैंड और कंबोडिया (Thailand and Cambodia War) में सीमा को लेकर संघर्ष हुआ। दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है।

author-image
Ranjan Kumar
war in 2025

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। इस साल अब तक दुनिया में कई देशों के बीच जंग हो चुकी है। एक दिन पहले ही थाईलैंड और कंबोडिया (Thailand and Cambodia War) में सीमा को लेकर संघर्ष हुआ। इससे पहले ईरान और इजराइल (Iran–Israel War) में लंबी जंग चली। भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan War) में भी सीमा पर तनाव दिखा। इन सभी युद्धों में हजारों लोगों ने जान गंवा दी है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए। लोगों के कारोबार और बिजनेस भी तबाह हो चुके हैं। 

भारत-पाक के बीच 7 मई को छिड़ी थी जंग, 56 लोगों की मौत

7 मई को भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan War) के बीच जंग छिड़ी थी। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। 10 मई तक चले संघर्ष में भारतीय 16 नागरिकों की मौत हुई, जबकि पाकिस्तान के 40 लोग मारे गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध

24 जुलाई को कंबोडिया और थाईलैंड (Thailand and Cambodia War) के बीच संघर्ष शुरू हुआ। यह जंग प्रीह विहार और ता मुएन थोम मंदिरों के सीमा क्षेत्र को लेकर छिड़ी है। थाईलैंड (Thailand) के 14 और कंबोडिया (Cambodia) के 20 लोग मारे गए हैं। दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 

यूक्रेन और रूस में जंग जारी

यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia War) के बीच पिछले साढ़े तीन साल से संघर्ष जारी है। फरवरी 2022 में छिड़ी जंग अब तक चल रही है। नाटो और ऊर्जा संसाधनों को लेकर जारी युद्ध में अब तक 10 हजार से अधिक नागरिक और 5 लाख से अधिक सैनिक मारे गए हैं। 1.2 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। 

इजरायल और हमास युद्ध

Advertisment

इजरायल और हमास के बीच करीब दो साल से जंग जारी है। हमास ने पहले इजरायल पर हमला किया था। अब तक गाजा के 43 हजार से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, इजरायल के 1200 लोगों की जान गई है। 

सूडान गृहयुद्ध

सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्सेस और सूडानी सेना के बीच जंग जारी है। अप्रैल 2023 में शुरू हुई थी। 20 हजार लोगों की मौत और 33 हजार लोग घायल हुए हैं। 

 bharat vs pakistan | Thailand Cambodia Conflict 2025

Cambodia Thailand Cambodia Conflict 2025 War bharat vs pakistan
Advertisment
Advertisment