/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/lw3WPez3p0bmXLG8Ybbq.png)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Traump Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टैरिफ अभियान को और तेज करते हुए अब तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगले एक साल में फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ की दरें 200% तक पहुंच सकती हैं। ट्रंप ने साफ कर दिया कि 1 अगस्त के बाद इन टैरिफ की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। इस फैसले का सीधा असर भारत समेत दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ट्रंप के इस फैसले से तांबा और दवा बाजार, दोनों पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही अमेरिका में भी महंगाई दवाओं की मार पड़नी तय मानी जा रही है।
भारत के लिए क्यों अहम है ट्रंप का फैसला?
भारत अमेरिका में फार्मास्युटिकल्स और तांबे का एक बड़ा निर्यातक देश है। ट्रंप का यह कदम भारत की फार्मा इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 9.8 बिलियन डॉलर मूल्य की दवाएं भेजी थीं, जो देश के कुल फार्मा एक्सपोर्ट का लगभग 40% है। यदि ट्रंप की चेतावनी के अनुसार फार्मा उत्पादों पर 200% टैरिफ लगाया गया, तो भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली दवाएं महंगी हो जाएंगी, जिससे अमेरिकी बाजार में इनकी मांग घट सकती है।
तांबा निर्यात भी संकट में
भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में वैश्विक स्तर पर करीब दो बिलियन डॉलर का तांबा और उससे बने उत्पाद एक्सपोर्ट किए हैं, जिसमें से 360 मिलियन डॉलर यानी लगभग 17% अमेरिका को भेजा गया। अमेरिका भारत का तीसरा सबसे बड़ा तांबा आयातक देश है, सऊदी अरब (26%) और चीन (18%) के बाद। तांबे का इस्तेमाल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में होता है। ऐसे में टैरिफ बढ़ने से अमेरिका में इसकी मांग घट सकती है, जिसका असर न केवल भारतीय निर्यातकों बल्कि अमेरिकी उद्योगों पर भी पड़ेगा।
ब्रिक्स पर भी निशाना
ट्रंप ने ब्रिक्स समूह पर भी 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह समूह "गंभीर नहीं है", लेकिन अमेरिकी डॉलर के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है। ट्रंप ने साफ कहा कि डॉलर को चुनौती देने वालों को कीमत चुकानी होगी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री होवाल्ड ल्यूटनिक ने भी पुष्टि की है कि नए टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी हो सकते हैं। फार्मा कंपनियों को अमेरिका में अपने ऑपरेशन शिफ्ट करने का मौका देने के लिए टैरिफ की घोषणा जल्द की जाएगी।
donald trump on tariff | donald trump tariff | donald trump tariffs | effect of tariffs on india | donald trump tariff threat | reciprocal tariff by trump