Advertisment

जापान में आई सुनामी के सामने आए Video, 8 से 13 फीट ऊंची लहरें उठ रहीं, देखकर दहशत में लोग

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान और रूस में सुनामी आ रही है। सुनामी की लहरें 8 से 13 फीट ऊंची हैं। कई Video सामने आ रहे हैं।

author-image
Ranjan Kumar
tsunami

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आज सुबह आए भयानक भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठने लगी हैं। जापान के भी कई इलाकों में सुनामी की लहरें उठती दिख रही हैं। इनकी ऊंचाई 8 से 13 फीट है। टोक्यो में अमेरिकी दूतावास को खाली करने का आदेश दिया गया है। रूस और जापान के साथ अमेरिका के हवाई, अलास्का और कनाडा के वेस्ट कोस्ट में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भूकंप और सुनामी को लेकर लोगों को चेतावनी जारी की है। एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आई है। सुनामी की लहरों के  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ट्रंप ने क्या ट्वीट किया?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा-प्रशांत महासागर में आए भूकंप के कारण हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी हुई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी पर नजर बनाए हुए हैं। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें!

Advertisment

लहरें कितनी ऊंची उठ सकती हैं?

Pacific (प्रशांत) Tsunami चेतावनी केंद्र ने कहा है कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार-भाटे से लहरें 1 से 3 मीटर ऊंची उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में लहरें 3 मीटर से अधिक ऊंची उठ सकती हैं।

2011 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप 

रूस के कामचटका में आया यह भूकंप 2011 में उत्तर-पूर्वी जापान में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। 2011 में भी भूकंप के बाद भयानक सुनामी आई थी। फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र को नुकसान पहुंचा था। 4 नवंबर 1952 को कामचटका में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिस कारण अमेरिका के हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं।

Advertisment

Tsunami 2025 | america news

Tsunami 2025 japan america news
Advertisment
Advertisment