Advertisment

Russia–Ukraine War: अचानक पुतिन पर क्यों भड़के ट्रंप, दे डाली यह बड़ी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को बड़ी धमकी दे डाली है। ट्रंप ने कहा है कि रूस- यूक्रेन युद्ध विराम नहीं तो पुतिन भुगतेंगे। जेलेंस्की को हटाने की बात पर भड़के ट्रंप।

author-image
Dhiraj Dhillon
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्लादिमिर पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्लादिमिर पुतिन Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
Advertisment

Russia Ukraine latest news: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है। ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह जेलेंस्की की आलोचना से वह बेहद नाराज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रूस युद्ध विराम के लिए सहमत नहीं होता है, तो वे मॉस्को के तेल निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि russia ukraine war के लिए पुतिन को  जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

युद्ध विराम नहीं हुआ तो रूस जिम्मेदार

Advertisment
ट्रंप ने कहा अगर रूस और यूक्रेन में युद्ध विराम के ल‌िए समझौता नहीं हो पाता तो इसमें गलती रूस की होगी। तो मैं रूसी तेल पर सेकेंडरी टैरिफ लगा दूंगा।" पुतिन के प्रति ट्रंप का यह रुख पिछली वार्ताओं के एकदम उलट है। बता दें कि सबसे पहले ट्रंप ने पुतिन के साथ वार्ता के बाद ही रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता का मन बनाया था और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की, उन्हें व्हाइट हाउस बुलाया। इस बीच दोनों के बीच गर्मा गर्मी भी हुई लेकिन ट्रंप ने युद्ध विराम के प्रयास नहीं छोड़े। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप अब पुतिन पर ही भड़क गए हैं।

जेलेंस्की को हटाने की मांग पर ट्रंप भड़के

खबरों के मुताबिक ट्रंप का गुस्सा उस समय भड़का जब पुतिन ने जेलेंस्की को सत्ता से हटाकर यूक्रेन में नई सरकार बनाने की मांग कर डाली। ट्रंप ने कहा, पुतिन की यह बात बिल्कुल गलत है, इससे पहले ट्रंप ने जेलेंस्की को लेकर निराशा जताई थी और उन्हें तानाशाह तक कहा डाला था, लेकिन अब वह रूस के खिलाफ मुखर हो गए हैं। ट्रंप ने कहा  जब पुतिन ने जेलेंस्की की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना शुरू किया तो मुझे काफी गुस्सा आ गया,  क्योंकि पुतिन की बात सही नहीं थी।

रूस की अर्थव्यवस्था को चेतावनी

ट्रंप ने रूस की अर्थव्यवस्था को झटका देने तक की धमकी भी दे डाली। ट्रंप ने कहा वह रूसी तेल पर पर लगने वाले 25 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर देंगे। इतना ही नहीं रूस के व्यापारिक साझेदारों पर भी प्रतिबंध लगाने की धमकी ट्रंप ने पुतिन को दे डाली।  हालांकि, ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सुलह का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा मैं गुस्से में था, पुतिन भी जानते हैं कि मैं ज्यादा देर गुस्से में नहीं रहता। 
russia ukraine war russia ukraine putin donald trump Russia Ukraine latest news
Advertisment
Advertisment