Advertisment

MI vs RCB: 10 साल बाद वानखेड़े में RCB की विजय, हार्दिक-तिलक की तूफानी पारी गई बेकार

मुंबई और बेंगलुरु के मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. एक समय ऐसा लग रहा था कि हार्दिक और तिलक आसानी से MI को जीत दिला देंगे, लेकिन अंतिम दो ओवर में मैच पलट गया।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
Hardik pandya barting
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई, वाईबीएन स्पोर्ट्स।

Advertisment

IPL 2025: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)मैच में सोमवार को यहां मुंबई इंडियंस को 12 रन से शिकस्त दी। वानखेड़े में 10 साल बाद आरसीबी ने मुंबई को हराया है।आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस के नौ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 56 जबकि हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 42 रन की तूफानी पारी खेली। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए।

रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले खेलने के बाद रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों की बदौलत 221 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने एक समय 12 ओवर में 99 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर हार्दिक पांड्या 15 गेंद में 42 रन और तिलक वर्मा 29 गेंद में 56 रन ने मैच का पासा पलट दिया। इन दोनों के आउट होते ही आरसीबी की जीत सुनिश्चित हो गई। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रोहित शर्मा 9 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने बोल्ड किया। फिर कुछ देर बाद रियान रिकल्टन भी आउट हो गए। रिकल्टन ने 19 गेंद में 17 रन बनाए। 
RCB MI Match

Advertisment

सूर्या ने 26 गेंद में 28 रन बनाए

 ipl 2025 best team | ipl 2025 all team squad38 रनों पर दो विकेट गिरे तो सभी की नजरें सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स पर टिकी थीं। सूर्या के दो कैच भी छूटे। लेकिन फिर भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। पहले विल जैक्स 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए और फिर सूर्यकुमार पवेलियन लौट गए। सूर्या ने 26 गेंद में 28 रन बनाए। सूर्यकुमार जब आउट हुए तो मुंबई की जीत की उम्मीद 10 प्रतिशत से भी कम बची थी। 

हार्दिक पांड्या का तूफान भी काम नहीं आया

Advertisment

99 रनों पर 4 विकेट गिरे तो लगा कि आरसीबी आसानी से यह मैच जीत लेगी, क्योंकि जरूरी रन रेट 15 के पार चला गया था, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने आते ही बेंगलुरु के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। दोनों ने तूफानी बैटिंग से मैच पलट दिया। 13वें ओवर में 17 रन आए, फिर 14वें ओवर में जोश हेजलवुड ने 22 रन दिए। इसके बाद 15वें ओवर में 19 रन बने। 16वें ओवर में 13 रन बने और मैच मुंबई के पाले में चला गया। 17 ओवर में MI का स्कोर 4 विकेट पर 181 रन हो गया था। 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को आउट किया। फिर 19वें ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने हार्दिक को चलता किया और आरसीबी की जीत पक्की कर दी। 
RCB bolar

क्रुणाल पांड्या के विकेटों का चौका

अंतिम 12 गेंद में मुंबई को 28 रन बनाने थे, लेकिन हेजलवुड ने 19वें ओवर में सिर्फ 9 रन ही दिए। अब लास्ट ओवर में 19 रन चाहिए थे। क्रुणाल पांड्या ने पहली दो गेंद पर दो विकेट लिए और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए और यश दयाल ने 46 रन दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इससे पहले बैटिंग में विराट कोहली ने 67, देवदत्त पडिक्कल ने 37, कप्तान रजत पाटीदार ने 64 और जितेश शर्मा ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए, जिससे आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisment

 

IPL 2025 ipl 2025 best team ipl 2025 all team squad
Advertisment
Advertisment