/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/vy8ebusdNcKLhv6JMKGT.jpg)
उद्घाटन करके प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। Photograph: (young Bharat)
उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा और सरकार की तरफ से जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इनमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। मंगलवार को सरसैयाघाट स्थित सभागार में सरकार की तरफ से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सरकारी कार्यों का बखान किया। इसके अलावा नगर निगम ने चित्र प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें भी सरकारी कार्यों को दर्शाया गया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/z2nXYJoJe8l4BxViNSP0.jpg)
मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और आला अफसर
पत्रकार वार्ता और चित्र प्रदर्शनी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के साथ कानपुर के लगभग सारे जनप्रतिनिधि और शासन के आलाधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम की प्रदर्शनी में हर घर जल योजना का चित्रण किया गया। अलग अलग विभागों के संबंधित अलग अलग स्टाल भी लगे। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/nl3dcIitpzQARfrhXbvD.jpg)
सुधर गई प्रदेश की कानून व्यवस्था
पत्रकार वार्ता के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीते आठ वर्षों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्ण परिणाम देखने को मिले हैं। इनमें महिला सुरक्षा, कृषि सुधार, शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव, स्वास्थ सेवाओं में परिवर्तन तथा मुख्य रूप से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के पराक्रम का संकेत है इसी से मिल जाता है कि इस दौरान 1900 अपराधियों के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। यह अपराध के प्रति सरकार की जीरो टालरेंस मंशा को परिभाषित करती है।